उपनाम: स्वरोजगार
पिता की कारीगरी को बनाया पूंजी, मुरादाबाद के गुलनवाज ने 25 हजार से खड़ा किया लाखों का कारोबार, महानगरों तक फैली मांग
मुरादाबाद के युवा पीतल कारोबारी गुलनवाज ने महज 25 हजार रुपये की पूंजी और पिता से मिले हुनर के बल पर 10 साल में 15 लाख रुपये सालाना टर्नओवर वाला कारोबार खड़ा कर दिया है। उनके होम डेकोरेशन उत्पादों की मांग बड़े महानगरों में लगातार बढ़ रही है।
सागर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही लाखों का कर्ज और कारोबार के लिए जमीन भी
सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे किनारे 50 एकड़ जमीन पर 22 करोड़ की लागत से एमएसएमई योजना के तहत मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां युवाओं को व्यापार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
65 की उम्र में जोश बरकरार! बुरहानपुर की 'पापड़ वाली दादी' दया बाई के स्वाद की दूर-दूर तक धूम
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 65 वर्षीय दया बाई पिछले 40 वर्षों से घर के मसालों से पापड़ बनाकर हर साल 1 से 2 लाख रुपए कमाती हैं। उनके हाथों के स्वाद के कारण लोग आज भी ऑर्डर देकर पापड़ बनवाते हैं।
गोंडा की आठवीं पास पूजा घर बैठे बनाती हैं दर्जनों किस्म के अचार, 6 महिलाओं को रोजगार देकर कर रहीं बढ़िया कमाई
गोंडा के पंडरी कृपाल विकासखंड की पूजा ने महज आठवीं तक पढ़ाई के बाद घर से अचार बनाने का काम शुरू किया, जो आज 15 से 20 तरह के अचार के कारोबार में बदल चुका है और इससे 5 से 6 महिलाओं को रोजगार भी मिला है।
बुटीक के कारोबार में है दमदार मुनाफा, बोकारो की अनुभवी डिजाइनर ने बताए कमाई के राज
बोकारो की बुटीक संचालिका बसंती दास के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये की पूंजी से छोटे स्तर पर बुटीक शुरू किया जा सकता है और सही योजना के साथ हर महीने 50 हजार रुपये या इससे ज्यादा की कमाई संभव है।
मूंज उत्पादों की होगी ब्रांडिंग, समूह से जुड़ी महिलाएं घर बैठे कमा रहीं हर माह 30000 रुपये
अमेठी जिले में स्वयं सहायता समूहों के जरिए हजारों परिवारों को रोजगार मिल रहा है और अब जिला प्रशासन यहां तैयार होने वाले मूंज समेत अन्य उत्पादों की ब्रांडिंग कराने की तैयारी में है, जिससे उनकी बिक्री और आसान हो जाएगी।
लौकी पर अनोखी कारीगरी! बस्तर का तुंबा आर्ट बना पहचान, देश-विदेश तक फैली चमक
बस्तर में सूखी लौकी पर नक्काशी कर उसके भीतर रोशनी लगाकर तैयार किया जाने वाला तुंबा आर्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह आकर्षक सजावटी लैंप बाजार में 200 से 1000 रुपये तक बिकता है।
गोंडा के वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति मकोय का अर्क बनाकर बढ़ा रहे आमदनी, जानिए तैयार करने की पारंपरिक विधि
गोंडा के मनकापुर स्थित झिलाही बाजार निवासी वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति घर पर ही पारंपरिक आसवन विधि से मकोय का अर्क तैयार कर रहे हैं, जो उनके लिए आमदनी का बेहतर जरिया बन गया है। यह अर्क बाजार में 380 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
एक लाख रुपये और 10 बाई 10 के कमरे से शुरू करें साड़ी बुनाई का काम, हर महीने होगी मोटी कमाई
कम पूंजी में घर से ही व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए साड़ी बनाने का काम बेहतरीन विकल्प है। बुरहानपुर के नितिन शाह बताते हैं कि सिर्फ एक लाख रुपये और 10 बाई 10 के कमरे से यह काम शुरू किया जा सकता है।
विदेश में मजदूरी करते थे सुमन, प्रशिक्षण लेकर शुरू किया मुर्गा पालन, अब 10 हजार मुर्गों से कमा रहे लाखों
कोडरमा के सुमन लाल मेहता कभी दूसरे राज्यों में मजदूरी करते थे, पर आमदनी इतनी कम थी कि घर चलाना मुश्किल था। गांव लौटकर प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने मुर्गा पालन शुरू किया और अब हर महीने करीब एक लाख रुपये कमा रहे हैं।
स्वाद और सॉस-ग्रेवी की समझ है तो 10 हजार में शुरू करें चाइनीज फूड स्टॉल, हर महीने मोटी कमाई पक्की
अगर आपके हाथ में स्वाद है और सॉस-ग्रेवी की अच्छी जानकारी है, तो महज 10 हजार रुपये के निवेश से चाइनीज फूड स्टॉल शुरू कर हर महीने अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। सही कीमत और गुणवत्ता बनाए रखने पर यह कारोबार 50 से 60 हजार रुपये मासिक तक की आमदनी दे सकता है।
32 लाख गंवाकर एक-एक रुपये को मोहताज हुए रांची के संजीत, आज करोड़ों का कारोबार और 50 लोगों को रोजगार
कोरोना काल में 32 लाख रुपये डूबने के बाद रांची के संजीत ने लोन लेकर संजीत एवियशन एकेडमी और एक होम डेकोर कंपनी खड़ी की। आज उनका सालाना टर्नओवर करोड़ों रुपये में है और उनके साथ 50 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।
हिमाचल में युवाओं को सौगात: ई-टैक्सी खरीद पर 50 फीसदी अनुदान, दुकानें अब 24 घंटे खुलेंगी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान देने और प्रदेश में दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
लोन की रकम ने पलटी नीतीश की किस्मत, हर महीने हो रही ₹30000 तक की कमाई
जहानाबाद के मोदनगंज के नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का लाभ उठाकर गांव में साइबर कैफे शुरू किया और अब हर महीने ₹30000 तक कमा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ चल रहे इस उद्यम से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बदल गई है।
हैदराबाद की नौकरी छोड़ गांव लौटे शिवम, डेयरी से सालाना लाखों की कमाई
सीधी जिले के गोपालपुर निवासी शिवम शुक्ला ने हैदराबाद की अकाउंटेंट की नौकरी छोड़कर अपने गांव में डेयरी व्यवसाय शुरू किया और आज इसी से सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।