उपनाम: स्वरोजगार
एमकॉम करने के बाद छोड़ी प्राइवेट नौकरी, अब खेती से कमा रहे लाखों रुपये
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक किसान ने उच्च शिक्षा के बाद पारंपरिक नौकरी छोड़ आधुनिक खेती को चुना है। आज वे मिक्स खेती के जरिए न केवल खुद अच्छी कमाई कर रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार का जरिया बने हुए हैं।
रांची की सरिता का कमाल, कटहल के कारोबार से सालाना 23 लाख की कमाई
रांची की रहने वाली सरिता देवी ने कटहल प्रोसेसिंग के जरिए न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि आठ अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं। उनके बनाए उत्पाद आज दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ अमेजॉन पर भी धूम मचा रहे हैं।
मुनाफे की नई तकनीक: हंस के साथ बत्तख पालन से दोगुनी होगी कमाई
किसान कम खर्च और कम जगह में हंस और बत्तख को एक साथ पालकर दोहरा लाभ कमा सकते हैं, जहाँ एक तरफ बत्तख से अंडे मिलते हैं तो वहीं हंस खेतों की सुरक्षा का जिम्मा उठाता है।
नीम की निंबोली से महिलाओं ने खड़ा किया 1.80 करोड़ का बिजनेस
खंडवा जिले की महिलाओं ने नीम के फलों यानी निंबोली के संग्रहण के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। महज एक सीजन में इन महिलाओं ने 1000 टन निंबोली बेचकर करीब 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की है।
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज रसगुल्ले और गुड़ को मिली सरकारी पहचान, एक जनपद एक व्यंजन योजना में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक व्यंजन पहल के तहत लखीमपुर खीरी के प्रसिद्ध रसगुल्लों, खीर मोहन, गुड़ और केले को विशेष दर्जा दिया गया है, जिससे स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक सहायता और सब्सिडी मिलेगी।
सीतामढ़ी के युवा ने महज 3 साल में खड़ा किया 100 पशुओं का डेयरी साम्राज्य
बिहार के सीतामढ़ी में एक युवा उद्यमी ने आधुनिक तकनीकों के सहारे डेयरी व्यवसाय में बड़ी सफलता हासिल की है। मात्र तीन साल के भीतर उन्होंने 100 पशुओं के साथ एक समृद्ध डेयरी फार्म तैयार कर लिया है।
BV-300 Layer मुर्गी पालन से हर महीने 15,000 रुपये तक की कमाई, जानें इस खास किस्म की खूबियां
झारखंड के कृषि व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र बनी BV-300 Layer मुर्गी की किस्म, जो 24 महीने तक लगातार अंडा देने की क्षमता रखती है। यह मॉडल ग्रामीण महिलाओं को कम निवेश और कम देखभाल में आत्मनिर्भर बना रहा है।
रांची के सूरज की अनोखी कहानी: बैंक की नौकरी छोड़ शुरू किया ये बिजनेस, आज कर रहे हैं लाखों की कमाई!
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़े रांची के सूरज ने बैंक की आरामदायक नौकरी छोड़कर मखाना, किनुआ और चिया का बिजनेस शुरू किया। आज उनका ब्रांड 'ऑर्गेनिक मंच' ब्लिंकिट समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म पर लाखों की कमाई कर रहा है।
एक खेती, अनेक उत्पाद और मोटा मुनाफा! मशरूम ने संवारी मधुबनी की स्वाति की तकदीर
मधुबनी के बेनीपट्टी की महिला किसान स्वाति झा ने मशरूम की खेती को एक मुनाफे वाले कारोबार में बदल दिया है और कई तरह के उत्पाद बनाकर 'मिथिला स्वाति मशरूम' ब्रांड खड़ा किया है।
बेगूसराय के रजी अहमद ने बदली तस्वीर: बंगाल से बिस्कुट मंगाने वाले अब खुद बने निर्माता, हर महीने 5 लाख का कारोबार
बेगूसराय के राजौरा निवासी रजी अहमद ने सप्लाई की दिक्कत से तंग आकर अपनी बिस्कुट फैक्ट्री खड़ी की, जो आज हर महीने 5 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार कर रही है और 10 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है।
केमिकल साइंस में एमटेक के बाद मेरठ की ज्योति ने खड़ा किया अपना स्टार्टअप, बना रहीं 40 तरह के उत्पाद, सालाना करोड़ों का कारोबार
मेरठ की ज्योति ने अपने बेटे के लिए घर में पौष्टिक चीजें बनाते-बनाते वर्ष 2022 में स्टार्टअप शुरू किया और आज वह करीब 40 तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिनकी मांग पूरे देश से आ रही है।
बड़े भाई की सलाह ने बदली विक्रम सोनार की तकदीर! ₹1 लाख से शुरू किया धंधा, अब ₹3 लाख तक की कमाई
मध्य प्रदेश के विक्रम सोनार ने बड़े भाई के सहयोग और ₹1 लाख के लोन से कपड़ों का कारोबार शुरू किया था। आज गांधी चौक में ठेला लगाकर वे हर साल 2 से 3 लाख रुपये कमा रहे हैं।
साइकिल पर 45 साल से चल रही गाड़ी धोने की दुकान, बोकारो के अजय घर-घर पहुंचकर चमकाते हैं वाहन
बोकारो के 65 वर्षीय अजय कुमार मिश्रा अपनी साइकिल पर ही गाड़ी धोने का पूरा सेटअप लेकर घूमते हैं और पिछले 45 वर्षों से बाइक, कार से लेकर बड़े वाहनों तक की धुलाई कर रहे हैं।
यूट्यूब से सीखा हुनर और पति का साथ, उमरा ने घर से शुरू किया हेयर एक्सेसरीज का कारोबार, हो रही अच्छी कमाई
बहराइच के नाजिरपुरा की रहने वाली उमरा ने मोबाइल पर वीडियो देखकर हेयर बैंड, क्लेचर और टियारा बनाना सीखा और घर बैठे अपना कारोबार खड़ा कर लिया। इंस्टाग्राम और बाजार दोनों जगह बिक्री से उन्हें अच्छी कमाई हो रही है।
सक्सेस स्टोरी: 9.9 लाख का कर्ज और 35% सब्सिडी से बदली तकदीर, ऑयल मिल लगाकर सफल उद्यमी बने संजीव जैन
शिवपुरी के संजीव जैन ने किराना दुकान से शुरुआत कर PMFME योजना की मदद से अपनी ऑयल मिल खड़ी की और आज हर महीने ₹60,000 की शुद्ध कमाई कर रहे हैं। उन्होंने 3 स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया है।