अररिया के एनएच-27 पर कुसियार गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक साइकिल सवार को कुचला और फिर दूसरी कार से टकरा गई, जिसमें एक महिला समेत कुल चार लोगों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के एक प्रगतिशील किसान के मुताबिक 6 दुधारू पशुओं के गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाकर हर महीने 18 से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है. कम लागत और जैविक खाद की बढ़ती मांग इस व्यवसाय को फायदेमंद बना रही है.
फरीदाबाद के मोहना रोड पर बन रही 225 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड का काम करीब एक महीने से ठप है। खुदी सड़क, धूल और गड्ढों ने दुकानदारों, ऑटो चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दुर्ग पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.242 किलो नकली सोना बरामद हुआ है।
मधुबनी के किसान भोला ठाकुर के पास "गेनोंडरमा" नामक खास मशरूम है, जिसे वे नजरबट्टू मानते हैं। इस एक मशरूम के लिए लोग 40 हजार रुपये तक देने को तैयार हैं, फिर भी उन्होंने इसे नहीं बेचा।
ग्वालियर के मुरार इलाके में महज पांच हजार रुपये की उधारी को लेकर बदमाशों ने एक युवक और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौसेवा कर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
करौली का हटवारा बाजार आज भी पारंपरिक लकड़ी के खिलौनों और घरेलू वस्तुओं की पहचान बनाए हुए है, जो 10 से 20 परिवारों की आजीविका का सहारा हैं। महंगाई के बावजूद यहां 20 से 100 रुपये तक के हस्तनिर्मित खिलौने उपलब्ध हैं।
विश्व नेत्रदान दिवस पर शाइन इंडिया फाउंडेशन की पहल पर हाड़ौती के कई चिकित्सकों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और लोगों से इस नेक मुहिम से जुड़ने की अपील की।
गुना पुलिस के 'नई दिशा अभियान' के तहत धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर चक में पारदी समुदाय के साथ जनसंवाद हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं।
केंद्र सरकार ने बैतूल से जुलवानिया तक बनने वाले नेशनल हाईवे-347बी को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लागत करीब 4415.60 करोड़ रुपए है। इस कॉरिडोर से खंडवा का सीधा जुड़ाव महाराष्ट्र और गुजरात से होगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान देने और प्रदेश में दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
एलएनजेपी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व प्रमुख रेणु भाटिया के खिलाफ आदर्श थाने में लिखित शिकायत दी है। कर्मचारियों ने अभद्र भाषा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बिहार के दो जिलों में पुलिस हिरासत में हुई मौतों ने हड़कंप मचा दिया है। सुपौल के जदिया थाना हाजत में एक युवक की मौत के बाद सड़क जाम और आगजनी हुई, जबकि गोपालगंज की चनावे जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया है।
2014 में सत्ता संभालने के बाद से बीते वर्षों में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में हुए बदलावों ने बिहार की विकास यात्रा को नई दिशा दी है, ऐसा बीजेपी का दावा है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।