दिल्ली
2 घंटे पहले
1
विचारों
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ किया।
मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधान सेवक के रूप में उनकी सेवा, समर्पण और कार्यसंस्कृति ने देश में बड़े बदलाव का एक नया अध्याय लिखा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "केवल सीएम और जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोग, ईश्वर से पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने जीवन को लगातार देशसेवा में अर्पित किया। आज वो देश में प्रधानमंत्री के रूप में काम करने वाले सबसे लंबी अवधि के नेता बन गए हैं। उन्होंने देशसेवा में एक भी दिन अवकाश लिए बिना काम किया। उन्होंने देश का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया। आज देश का हर नागरिक उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता है।"
महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "एक महिला के रूप में मैं कहूंगी कि हर योजना की धुरी में एक महिला रहती है। उन्होंने करोड़ों शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान दिया। करोड़ों उज्जवला के कनेक्शन देकर हर बहन का जीवन सुलभ बनाया। मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और ड्रोन दीदी के माध्यम से हमारी युवतियों को संबल दिया। आज मैं देश की आधी आबादी महिलाओं की ओर से भी पीएम मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद करती हूं।"
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है और वे भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित नेहरू के नाम था, जो लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे।
भारत मंडपम में एनडीए की बैठक
इस मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक बड़ी बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी को झालमुरी खिलाई और प्रधानमंत्री ने भी खुद साथी नेताओं को झालमुरी बांटी।
Comments
0 comment