राजस्थान के पाली जिले के विकल्प मेहता बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आवाज और अंदाज की मिमिक्री के लिए अब पूरे देश में चर्चित हैं। उनका सफर बताता है कि छोटे शहरों की प्रतिभा को सही मंच मिले तो वह राष्ट्रीय पहचान बना सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं।
रीवा के युवा सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई, और कुछ ही देर बाद उत्तराखंड में मायके गई उनकी पत्नी वैशाली खड़ायत ने भी आत्महत्या कर ली। 2021 में प्रेम विवाह करने वाले इस दंपती का 'साथ मरने' का वादा रविवार को दर्दनाक हकीकत बन गया।
उज्जैन कृषि उपज मंडी में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सारटेक्स क्लीनिंग और ग्रेडिंग प्लांट तैयार हो रहा है, जहां किसानों की उपज की निशुल्क सफाई और ग्रेडिंग होगी। निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
बिलासपुर के हवाण क्षेत्र में एक निर्धन परिवार को धन का लालच देकर धर्म बदलवाने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से प्रत्यर्पण के जरिये भारत लाया जा रहा है और STF की टीम उसे लेकर रवाना हो चुकी है। उस पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और गुरुग्राम के BSP नेता हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।
बेगूसराय जिला नियोजनालय में 15 जून को विशेष जॉब कैंप लगेगा, जहां ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड वेयरहाउस एसोसिएट के 150 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित युवाओं को अहमदाबाद और बेंगलुरु में नौकरी मिलेगी, साथ ही हॉस्टल और लंच की सुविधा भी दी जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवाओं में सीधी भर्ती और विभागीय नियुक्तियों के लिए लागू दो बच्चों की अधिकतम सीमा वाले प्रावधान को समाप्त करने का फैसला लिया है। हालांकि यह राहत पुराने मामलों पर लागू नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिसने नियमों को दरकिनार कर एक फर्जी खाता खुलवाया। इसी एक खाते के जरिए साइबर ठगों ने देशभर के 159 लोगों से करीब ₹68 करोड़ की ठगी की।
कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने भीड़ और इंतजामों को लेकर अपना अनुभव साझा किया।
राजस्थान पुलिस के विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पिछले छह दिनों में 50,174 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। काली फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन और हूटर-प्रेशर हॉर्न के मामलों में सबसे ज्यादा चालान काटे गए।
केंद्र सरकार ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी है। बीओटी टोल मॉडल पर बनने वाली इस 1359.33 करोड़ रुपये की परियोजना से यात्रा, व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रीवा में पैसा दोगुना करने का लालच देकर स्कूल संचालिका आकला सुल्तान उर्फ नंदा और उसके पति असलम पर सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया।
भिंड में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने उसके पार्टनर पर जेंडर परिवर्तन के लिए दबाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
गिरिडीह जिले के महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान समधी मिलन की रस्म से ठीक पहले घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में बराती और घराती समेत करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।