छतरपुर के श्याम गिरि महाराज पिछले 15 सालों से बिना कोई शुल्क लिए लोगों को जमीन के नीचे पानी की सटीक जानकारी देते आ रहे हैं। जल और नारियल की मदद से वह बता देते हैं कि कहां, कितनी गहराई पर और कितने इंच पानी निकलेगा।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में स्थित एच.के. भौमिक टेलर्स पिछले 105 साल से बेहतरीन कारीगरी की मिसाल बनी हुई है। रेडीमेड कपड़ों के दौर में भी इस दुकान को परिवार की तीसरी पीढ़ी संभाल रही है और ग्राहकों का भरोसा कायम है।
अगर इतिहास में रुचि रखते हैं तो भागलपुर का विक्रमशिला विश्वविद्यालय आपके लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जहां के खंडहर और स्तूप देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करते हैं। कभी यहां दाखिले के लिए छात्रों को 7 द्वार पर इंटरव्यू देना पड़ता था।
मुजफ्फरपुर के कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में मौजूद करीब 150 साल पुराना विशाल वटवृक्ष इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए प्राकृतिक राहत का बड़ा केंद्र बन गया है। यह पेड़ शहर की ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश भी है।
पश्चिम बर्धमान के पांडवेश्वर क्षेत्र की वैद्यनाथपुर ग्राम पंचायत में प्रधान अक्षय बाउड़ी समेत 12 सदस्यों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कथित भ्रष्टाचार के खुलासों को इस्तीफे की वजह बताया है।
पालघर जिले के डहाणू में एक युवक पर ब्लैकमेल कर दो सगी बहनों के यौन शोषण का आरोप लगने के बाद तनाव है। हिंदू संगठनों ने आज बंद बुलाया है, जबकि राज्य सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर 29 मई 2026 को लापता हुए नोएडा के 28 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक चौहान का दस दिन से अधिक बीतने पर भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार ने ठोस जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ बद्रीनाथ, केदारनाथ और जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में विशेष वैदिक पूजा-अर्चना की गई।
कोटा में पांच प्रसूताओं की मौत किस कारण हुई, इस पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री और ड्रग कंट्रोल कमिश्नर के बयान एक-दूसरे से अलग हैं। इसी बीच बीकानेर में 6 प्रसूताओं की किडनी फेल होने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है।
जवाई बांध जल संरक्षण के साथ-साथ लोककथाओं और प्राकृतिक संतुलन का प्रतीक भी है, जहां श्रीराम के तीर की किंवदंती और बढ़ती हरियाली ने नई चर्चा छेड़ दी है।
हाल ही में हुई AIBE परीक्षा में व्यावहारिक कानूनी ज्ञान के बजाय बेहद तकनीकी और जटिल प्रश्न पूछे जाने से अभ्यर्थी और अधिवक्ता नाराज हैं। एक अधिवक्ता ने इन विवादित सवालों को मूल्यांकन से हटाने की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की है।
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि केस से जुड़े दस्तावेज उन्हें कांग्रेस के ही लोगों से मिले होंगे। कांग्रेस ने इस फैसले को 'लोकतंत्र की हत्या' बताते हु...
झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पर कांग्रेस की आपत्तियों की सुनवाई पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनकी उम्मीदवारी को वैध करार दिया है। इस फैसले से दो सीटों का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
भिलाई नगर निगम में बच्चों के मनोरंजन और स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है, जहां करोड़ों रुपये से बने ओपन जिम और झूले रखरखाव के अभाव में कबाड़ बन चुके हैं।
गया के हदहदवा पहाड़ी की तलहटी में बिपार्ड द्वारा विकसित मंथन वाटिका में करीब 200 पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से लगभग हर पौधे के साथ किसी न किसी IAS अधिकारी का नाम जुड़ा है। कभी बंजर रही यह जमीन अब हरियाली से भर गई है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।