उपनाम: छत्तीसगढ़
कोंडागांव: अस्पताल में लटका था ताला, बरामदे में प्रसव को मजबूर हुई महिला, ब्लेड से काटी गई नाल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को अस्पताल का गेट बंद मिलने पर बरामदे में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
छत्तीसगढ़ की बेटी का बड़ा कारनामा, 14 साल की महिमा राजपूत बनाएंगी सैटेलाइट
रायपुर की 14 वर्षीय महिमा राजपूत को अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT मिशन के लिए चुना गया है, जहां वह स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण लेकर श्रीहरिकोटा से सैटेलाइट लॉन्चिंग में योगदान देंगी।
बिलासपुर की अनूठी पहल: स्कूल की चारदीवारी से बाहर आया ज्ञान, गांव की हर दीवार बन गई है पाठशाला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा गांव है जहां बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचाने के लिए पूरे गांव को ही एक बड़े स्कूल में तब्दील कर दिया गया है। यहां गलियों की दीवारों पर लिखे प्रश्न-उत्तर बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में हीरों की चमक: बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में ड्रिलिंग की मिली मंजूरी
महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में अब बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग की जाएगी, जिससे राज्य में व्यावसायिक हीरा खनन का रास्ता साफ हो गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस परियोजना के अगले चरण को हरी झंडी दे दी है।
जगदलपुर में गुपचुप का नया क्रेज: 7 तरह के पानी के साथ राजस्थानी जायके की धूम
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सात अलग-अलग फ्लेवर के पानी वाला अनोखा गुपचुप लोगों की पहली पसंद बन गया है। एसबीआई चौक पर स्थित इस स्टॉल पर शाम होते ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट, सरकार ने गठित की पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लागू करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो सभी पक्षों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
समान नागरिक संहिता पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा ऐलान, आदिवासियों के हितों को लेकर कही ये बात
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साफ किया है कि इस कानून से आदिवासी समाज की परंपराएं प्रभावित नहीं होंगी।
छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला की उसके घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़: चरित्र पर शक बना जानलेवा, पति ने सोती हुई पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
भारत की वो जादुई जगह जहां जमीन करती है ट्रैम्पोलिन का काम, पैर रखते ही उछलने लगते हैं लोग
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में एक ऐसी जगह मौजूद है जहां की जमीन स्पंज की तरह दबती है और उस पर चलने या कूदने पर आप हवा में उछलने लगते हैं। इस रहस्यमयी जगह के पीछे का असली वैज्ञानिक कारण अब सामने आ गया है।
रायगढ़ में भीषण हादसा: सोते समय फटा एसी का कंप्रेसर, पिता की मौत और बेटा गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक दर्दनाक घटना में एसी कंप्रेसर फटने से घर में आग लग गई, जिसमें 38 वर्षीय पिता की जान चली गई और उनका 19 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है।
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की तैयारी, UCC ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनी कमेटी
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई करेंगी।
मानसून की पहली फुहार के साथ बिलासपुर में पहुंचा गांवों का सोना, जानें क्या है पैरा पुटू की कीमत
छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देते ही प्राकृतिक मशरूम पैरा पुटू बाजारों में आ गया है। मांस जैसा स्वाद होने के कारण इसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
भिलाई में तांत्रिक का खेल: 5 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर महिला से ठगे 85 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक तांत्रिक ने महिला को प्रेत बाधा और सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी की है। आरोपी ने महिला के पति की मौत का फायदा उठाकर उसे जमकर धमकाया।
छत्तीसगढ़: नशे में धुत्त दूल्हे को मंडप में देख भड़की दुल्हन, शादी करने से किया साफ इनकार
जांजगीर-चांपा में एक दुल्हन ने अपनी शादी के मंडप में नशे में धुत दूल्हे को देख सात फेरे लेने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि वह एक शराबी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती।