उपनाम: छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का दिखा वैभव, द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों को खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के बस्तर से आए 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों को भोजन परोसा।
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी 295 किमी लंबी नई रेल लाइन, बनेंगे 27 स्टेशन
छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसके तहत 295 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस परियोजना के पूरा होने से प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।
बीजापुर में पिकनिक और मवेशी चराने गए दो बच्चों का पैर पड़ा IED पर, जोरदार धमाके में घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना नीलम सराई जलप्रपात के पास हुई, जबकि दूसरी घटना में मवेशी चराते समय एक किशोर हादसे का शिकार हुआ।
बीजापुर में 8 माओवादियों ने हथियार डाले, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 8 माओवादियों ने हिंसक राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा का दामन थामा है, इन पर कुल 49 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
बिलासपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: फेसबुक पर दो महिलाओं ने वकील को दिया करोड़ों का झांसा, ऐंठ लिए 47.60 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक वकील से 47.60 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां फेसबुक के जरिए दो महिलाओं ने उन्हें करोड़ों के मुनाफे का लालच दिया था।
बिना बिजली टॉर्च की रोशनी में की पढ़ाई, मजदूर की बेटी बिमला मांझी ने पहले ही प्रयास में NEET पास कर रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ के सरगुजा की रहने वाली बिमला मांझी ने अपनी घोर आर्थिक तंगहाली और बुनियादी सुविधाओं की कमी को पीछे छोड़ते हुए पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा क्वालिफाई कर ली है। टॉर्च की रोशनी में रात-रात भर पढ़ाई करने वाली बिमला अब डॉक्टर बनकर अपने गांव और समाज...
गांव के सरकारी स्कूल से कृषि वैज्ञानिक बनने तक का सफर: एक शिक्षक की सलाह ने बदली डॉ अलख राम गौर की किस्मत
बालोद जिले के चिखली गांव के रहने वाले डॉ अलख राम गौर ने सरकारी स्कूल से अपनी शिक्षा शुरू की और एक शिक्षक के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान को अपना करियर बनाया। आज वे एक सफल कृषि वैज्ञानिक के रूप में किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बिलासपुर में सब्जी मंडी का खौफनाक मंजर, करेले के ढेर से निकले कोबरा ने युवक को डसा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सब्जी खरीदने पहुंचे एक युवक को करेले के ढेर में छिपे कोबरा ने डस लिया, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव का शानदार प्रदर्शन, बेटी की ऐतिहासिक जीत पर गर्व से फूले नहीं समा रहे इलेक्ट्रिशियन पिता
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब उनके पिता ने ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना देखा है।
बरसात में मवेशियों के लिए बढ़ा बीमारियों का खतरा, पशु चिकित्सक ने दी सावधान रहने की सलाह
बरसात के दौरान पशुओं में गलघोंटू और एकटांगिया जैसी गंभीर बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिनसे बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य है।
बिजली की गड़गड़ाहट और बारिश से आता है 'डीलवा पुटू', कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप
छत्तीसगढ़ के जंगलों से आने वाला प्राकृतिक मशरूम 'पुटू' इन दिनों बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी भारी मांग के कारण यह चिकन और मटन से भी महंगी दरों पर बिक रहा है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का बड़ा एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पेपर लीक और भर्ती में गड़बड़ी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन पर रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं।
30 साल तक ग्रामीणों का दोस्त रहा 'गंगाराम', अब NCERT की किताबों में पढ़ेंगे छात्र
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव में रहने वाले मगरमच्छ 'गंगाराम' की अनोखी और भावुक कहानी को अब NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। यह मगरमच्छ तीन दशकों तक इंसान और वन्यजीवों के बीच आपसी प्रेम और सह-अस्तित्व की अनूठी मिसाल बना रहा।
छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: जिस युवती ने दर्ज कराई थी FIR, जेल के अंदर उसी कैदी से रचाई शादी
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ, जहाँ एक कैदी ने उसी युवती से सात फेरे लिए जिसने पहले उस पर शोषण का आरोप लगाकर जेल भिजवाया था। अदालत की अनुमति और जेल प्रशासन की मौजूदगी में यह विवाह संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की घोषणा की है। इसे आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रभावी किए जाने की तैयारी है।