उपनाम: छत्तीसगढ़
अंबिकापुर: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने का है आरोप
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई नेता को हिरासत में लिया है। परिजनों का दावा है कि आरोपी लगातार छात्रा को निजी चैट और वीडियो के जरिए धमका रहा था।
62 साल की उम्र में 10वीं पास कर कौशल्या देवी ने पेश की मिसाल, अफसर बच्चों की मां का जज्बा देख हर कोई हैरान
छत्तीसगढ़ के महासमुंद की रहने वाली 62 वर्षीय कौशल्या देवी बंसल ने अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने का सपना साकार कर दिखाया है। जहां उनके बच्चे उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं, वहीं खुद मां ने इस उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर नई प्रेरणा दी है।
छत्तीसगढ़ में फिल्म हनुमान अंश हुई टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष स्क्रीनिंग के बाद किया ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म हनुमान अंश देखने के बाद इसे राज्य में कर मुक्त करने की बड़ी घोषणा की है। इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: मोबाइल पर रील देखते समय इंटरनेट बंद होने से भड़की महिला, कीटनाशक पीकर जान दी
कोरबा जिले में एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 52 वर्षीय महिला ने मोबाइल में इंटरनेट बंद होने के गुस्से में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले काफी समय से एक गंभीर शारीरिक बीमारी से भी जूझ रही थीं।
संस्कृत सीखना अब और भी सरल, सैनिक स्कूल के छात्र ने तैयार किया संस्कृतम लैब पोर्टल
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सैनिक स्कूल के एक छात्र ने डिजिटल क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए संस्कृत भाषा सीखने के लिए एक अनूठा पोर्टल विकसित किया है। यह 'संस्कृतम लैब' नाम का प्लेटफॉर्म केजी से लेकर पीएचडी स्तर तक के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित ह...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 110 करोड़ की अवैध कमाई से खरीदे गए होटल की कुर्की को हाईकोर्ट ने ठहराया सही
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने गोवा स्थित वेस्टिन होटल की कुर्की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया था कि यह होटल अवैध तरीके से जुटाई गई राशि से खरीदा गया था।
बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के समय फटा टायर, 41 लोग थे सवार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई अलायंस एयर की फ्लाइट का टायर लैंडिंग के दौरान फट गया। इस घटना के समय विमान में कुल 41 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छत्तीसगढ़ में 18 पदाधिकारियों को मिला मंत्री का दर्जा, जानें कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के 18 पदाधिकारियों को मंत्री स्तर का दर्जा दिया है, जिसमें 3 को कैबिनेट और 15 को राज्यमंत्री की सुविधाएं मिलेंगी।
बस्तर की महिलाओं का कमाल: धान और बांस से बनी इको-फ्रेंडली राखियों की धूम, मिठाई बेचकर भी कमा रहीं मुनाफा
छत्तीसगढ़ के बस्तर की महिलाओं ने प्राकृतिक सामग्री से राखियां तैयार कर बाजार में अपनी खास पहचान बनाई है, साथ ही वे राखी के साथ मिठाई बेचकर भी अतिरिक्त कमाई कर रही हैं।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तीसरी बार पेपर लीक, परीक्षा के 100% सवाल पहले ही हो गए थे वायरल
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी फर्स्ट ईयर के पेपर लीक होने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।
महतारी वंदन योजना का विस्तार: 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिल सकता है 1000 रुपये का लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार अपनी लोकप्रिय महतारी वंदन योजना का विस्तार करने जा रही है, जिसमें अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं सहित अन्य वर्गों को जोड़ने का प्रस्ताव है।
बरसात में जंगलों से चुनकर लाते हैं ये खास पत्ता, चावल के माड़ के साथ बनती है लाजवाब सब्जी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ग्रामीण बरसात के दौरान जंगलों से कोचई पत्ते लाते हैं और उसे सुखाकर चावल के माड़ के साथ एक खास पारंपरिक डिश तैयार करते हैं। यह तरीका उन्हें बाजार पर निर्भर रहने से बचाता है और स्वाद में भी लाजवाब है।
रक्षाबंधन की अनूठी मिसाल: मुस्लिम महिला नाजिमा खान 25 साल से बेच रही हैं राखियां, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ के बालोद में रहने वाली नाजिमा खान पिछले ढाई दशकों से रक्षाबंधन के मौके पर राखियां बेचकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश कर रही हैं। उनका मानना है कि त्योहार किसी मजहब के बंधन में नहीं बंधे होते।
रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को तोहफा, महतारी वंदन योजना की अगली किस्त मिलेगी एडवांस में
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना का पैसा पहले ही मिल जाएगा। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को त्योहार के दौरान आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
डॉक्टर वाले कैमरे और दर्जी की सुई का इस्तेमाल, प्रोफेसर ने ऐसे रचा पेपर लीक का हाई-टेक खेल
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। एक प्रोफेसर ने एंडोस्कोपिक कैमरे और सुई की मदद से बिना सील तोड़े प्रश्नपत्र बाहर निकाल लिया और इसे छात्रों को बेच दिया।