गोंडा के युवा किसान सुशील निषाद ने पारंपरिक खेती छोड़कर नाशपाती की बागवानी अपनाई और अच्छी आमदनी हासिल की। उनके 50 में से सभी पौधे सुरक्षित हैं और अब फल भी दे रहे हैं।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टीसीएस की वह याचिका सुनने से इनकार कर दिया जिसमें कंपनी ने 168 मिलियन डॉलर के जुर्माने को चुनौती दी थी। अब डीएक्ससी टेक्नोलॉजी के व्यापारिक रहस्य चुराने के मामले में कंपनी को करीब 1,400 करोड़ रुपये चुकाने ही होंगे।
पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में दिए जाने वाले 'प्रिक्स वर्साय वास्तुकला और डिजाइन पुरस्कार 2026' की दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में भारत के दो एयरपोर्ट को जगह मिली है, जिन्हें अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड संचालित करती है।
मई में देश का निर्यात 18 प्रतिशत बढ़कर छह महीने के उच्च स्तर 45.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में बढ़ोतरी से व्यापार घाटा 28.21 अरब डॉलर रहा।
अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते की घोषणा के बाद सोमवार को सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी रही। चांदी 5,000 रुपये चढ़कर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 2,500 रुपये बढ़कर 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सीतामढ़ी के शशिरंजन सुमन ने देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। जेईई मेन्स के जरिए टेक्निकल एंट्री स्कीम में उन्होंने पूरे देश में 12वीं रैंक पाई थी।
गोंडा के युवा किसान आकाश वर्मा ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई के बाद आधुनिक तरीके से गेंदे के फूलों की खेती शुरू की और आज इससे सालाना 6 से 7 लाख रुपए तक की आमदनी कमा रहे हैं।
फिरोजाबाद के एक गांव की रेनू देवी ने महिला समूह से जुड़कर घर पर मसाले पीसने का काम शुरू किया और आज अपने ब्रांड के सहारे सालभर में लाखों की कमाई कर रही हैं।
सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर पांच हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. कच्चे तेल की भारी गिरावट और आरबीआई के बड़े कदमों ने राहत तो दी है, पर डॉलर को पूरी तरह पछाड़ना अब भी चुनौती है.
ईरान युद्ध समाप्ति की डील के बाद अब रूस भी यूक्रेन संकट खत्म करने को राजी होता दिख रहा है। दोनों मोर्चों पर शांति बनी तो तेल, खाद और रोजमर्रा की चीजों के दाम घटेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों को मिलने वाली मुफ्त पार्किंग सुविधा समाप्त कर दी गई है। अब स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भी पार्किंग शुल्क देना होगा, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने की चीजों की पैकिंग में स्टेपल पिन और धातु के तारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम लागू हो चुका है और इसका असर दुकानदारों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा।
बायोफ्लॉक तकनीक की मदद से किसान घर के पास छोटे टैंकों में भी मछली पालन कर सकते हैं और साल में दो बार उत्पादन लेकर करीब 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
रांची की 55 वर्षीय पूनम देवी ने पारंपरिक पापड़, बड़ी, चिरौरी और अचार बनाने को व्यवसाय का रूप दिया, जिनके उत्पाद अब देश-विदेश तक पहुंच रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल गिरकर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जिससे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद जगी है। लेकिन टैक्स ढांचे और सरकारी फैसलों के चलते आम जनता तक इस गिरावट का फायदा पहुंचना उतना आसान नहीं है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।