केंद्र सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को 10,000 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता मंजूर की है, ताकि अनुसूचित भारतीय एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन (ATF) की कीमतों को स्थिर रखा जा सके।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता 99% पूरा हो चुका है और सिर्फ 1% तकनीकी एवं कानूनी काम बाकी है। वह गुरुवार 4 जून को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे।
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन की खेती और उसके उत्पादों से एक सफल ग्रामीण उद्यम खड़ा कर दिया है, जिससे 25 से ज्यादा महिलाएं जुड़कर अच्छी कमाई कर रही हैं। इनके बनाए उत्पाद अब दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक...
जिनके पास निजी छत नहीं है और जो फ्लैट या अपार्टमेंट में रहते हैं, वे सोलर पैनल कहां और कैसे लगवाएं—इस सवाल पर सीईईडब्ल्यू की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी की राय।
अमेरिका ने धारा-301 की आड़ में भारत पर 12.5 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। सरकार के थिंक टैंक जीटीआरआई का कहना है कि यह कदम नियमों के खिलाफ है और भारत को इसे चुनौती देनी चाहिए।
पाकिस्तान में मिलने वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर भारत के मुकाबले हल्का है, लेकिन उसका सरकारी दाम भारत से करीब साढ़े तीन गुना ज़्यादा है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद वहां गैस की किल्लत और महंगाई दोनों चरम पर पहुंच गई हैं।
एचएसबीसी इंडिया के आंकड़ों के अनुसार मई में भारत के सर्विस सेक्टर की पीएमआई 59.8 पर पहुंच गई, जो पिछले 6 महीने में सबसे ऊंचा स्तर है। घरेलू मांग में तेजी इस वृद्धि की मुख्य वजह रही, हालांकि वैश्विक ऑर्डर और कारोबारी भरोसे पर दबाव बना रहा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 51 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा, जिस पर लगभग ₹4,775 करोड़ खर्च होंगे। हजारों किसानों की सहमति मिलने के बाद इस परियोजना की राह काफी हद तक साफ हो गई है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने भारत समेत 54 देशों पर 12.5% अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजार में कारोबार महंगा हो सकता है।
देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने वित्तवर्ष 2025-26 में सीईओ श्रीनिवास पालिया को 49.6 करोड़ रुपये और चेयरमैन ऋषद प्रेमजी को 7.3 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो चेयरमैन के लिए पिछले साल से करीब 50 फीसदी कम है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर दिन 350 से अधिक ट्रेनें चलती हैं और प्रीमियम ट्रेनों के आवागमन के समय स्टेशन के आसपास भारी जाम लग जाता है। जानिए किस वक्त सबसे ज्यादा भीड़ रहती है और समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए कब घर से निकलना चाहिए।
मुरादाबाद की शारदा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पारंपरिक तरीके से बिना प्रिजरवेटिव वाला लहसुन का अचार बना रही हैं, जिसकी बाजार में बढ़ती मांग ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है। समूह की 10 से 12 महिलाएं हर महीने 12 से 13000 रुपये तक कमा रही हैं।
नर्मदा परियोजना के विस्थापन में हरसूद का घर, फैक्ट्री और पहचान खोने के बाद रितेश गोयल ने खंडवा में शून्य से नई शुरुआत की और आज 'बालाजी ग्रुप' के रूप में करोड़ों का कारोबार खड़ा कर निमाड़ क्षेत्र के नामी उद्योगपति बन चुके हैं।
रायपुर के पंडरी कपड़ा बाजार में शादी सीजन के चलते साड़ियों की मांग चरम पर है, जहां 30-35 रुपये से शुरू होने वाली साड़ियां थोक भाव पर मिलती हैं। यहीं से सस्ती साड़ियां खरीदकर छोटे व्यापारी अपने इलाकों में बेचकर बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं।
अंबिकापुर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों को ₹30,000 तक की बिना ब्याज रुपे क्रेडिट कार्ड सुविधा दी जाएगी। नगर निगम ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।