दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी हेल्थ कैंपों के जरिए ग्रामीणों का आधार डेटा चुराकर ई-सिम बेचते थे। मथुरा से गिरफ्तार किए गए आरोपी डिजिटल अरेस्ट के जरिए करोड़ों की ठगी में शामिल थे।
जयपुर के अति-सुरक्षित सिविल लाइन्स क्षेत्र में चोरों ने छबड़ा से बीजेपी विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के बंगले में सेंधमारी की है। राजभवन के पास स्थित इस आवास से नकदी, गहने और लैपटॉप चोरी हो गए हैं।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जिला अस्पताल के ठीक सामने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जहां आरोपी ने सड़क पर पड़े पेवर ब्लॉक से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात के आधे घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब के मानसा में 35 वर्षीय दलजीत सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे नशे की ओवरडोज करार दिया है और शव के साथ प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सुल्तानपुरी इलाके से हिमांशु भाऊ गैंग के एक सदस्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के संदिग्ध इरादों की जांच कर रही है।
दिल्ली की पश्चिम जिला पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए महज 72 घंटों के भीतर 185 चोरी हुए वाहनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान 46 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे दिल का दौरा पड़ने का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नागपुर में एक किराएदार ने घर का किराया चुकाने के चक्कर में नकली नोट छापने का अवैध कारोबार शुरू कर दिया। मकान मालिक ने जब काफी दिनों बाद कमरे का ताला तोड़ा तो दंग रह गए, वहां से करोड़ों की नकली करेंसी बरामद हुई है।
गुजरात के सूरत में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में तीन युवकों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने किसी रंजिश के चलते नहीं बल्कि महज मजे के लिए ट्रेन के शीशे तोड़े थे।
अजमेर की सिविल लाइन पुलिस ने ऑपरेशन मूल हंट के तहत 14 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह आम लोगों के दस्तावेजों का उपयोग करके फर्जी बैंक खाते खुलवाता था और फिर ठगी की रकम को ठिकाने लगाता था।
केरल के पत्तनमथिट्ठा में तीन साल पहले हुई आठ महीने की बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ है। मां ने अपने साथी के साथ मिलकर बच्ची को मार डाला था और शव को ठिकाने लगा दिया था।
बिहार के नवगछिया में तड़के दुकान में सो रहे चाय विक्रेता दंपती की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय जान बचाकर भाग रही पत्नी की आंख में दो गोलियां मारी गईं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना से अगवा किए गए मासूम को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सुरक्षित ढूंढ निकाला है, जिसके बाद अंधविश्वास और नरबलि की आशंका गहरा गई है।
अजमेर पुलिस ने फर्जी निवेश कंपनी BIP ट्रेड के जरिए लोगों को ठगने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने निवेशकों को भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर करोड़ों की चपत लगाई है।
दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव इलाके में एक पुरानी रंजिश के चलते रामलीला विसर्जन के दौरान दो दोस्तों पर चाकुओं से हमला किया गया, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। हालांकि मामला पहले थाने में सुलझ चुका था, लेकिन फिर भी आरोपियों ने बेरहमी से घटना को अंजाम दिया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।