पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने मुख्य शूटर परमिंदर काका को गिरफ्तार कर लिया है, जो कुख्यात गोल्डी ढिल्लों गिरोह से जुड़ा है।
पंजाब के गुरदासपुर में एक नाबालिग लड़की द्वारा अपने पूर्व प्रेमी को सबक सिखाने के लिए भाड़े के गुंडों को पैसे देने का मामला सामने आया है, जिसमें युवक की मौत हो गई।
उत्तराखंड के रुड़की में एक नाइट शेल्टर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता पास की सामुदायिक रसोई में खाना खाने गए थे।
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में इंडियन ऑयल के एक अधिकारी की उस समय हत्या कर दी गई जब वे एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे। पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने अधिकारी के सीने में सात बार चाकू घोंपकर बेरहमी से उनकी जान ले ली।
गौहाटी हाईकोर्ट ने अपनी 38 दिन की बच्ची की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा भुगत रही महिला को बरी कर दिया है। अदालत ने पुलिस के समक्ष दिए गए इकबालिया बयान की विश्वसनीयता को खारिज करते हुए पोस्टपार्टम साइकोसिस की स्थिति पर भी चर्चा की।
महाराष्ट्र के लोणावला में 33 वर्षीय युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने 83 वर्षीय दादा पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते पोते की गोली मारकर हत्या करने का आरोप दर्ज किया है।
जोधपुर में एक युवक ने युवती पर शादी के बहाने ब्लैकमेल करने और 50 लाख रुपये की मांग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में जिम की सालगिरह का जश्न मनाना एक ट्रेनर के लिए काल बन गया, जहाँ उसके ही साथियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
अलवर के लक्ष्मणगढ़ में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने गाड़ी रोककर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक गांव में रात होते ही छतों पर पत्थरों की बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। प्रशासन की तैनाती और स्थानीय युवाओं की मुस्तैदी के बावजूद यह पहेली सुलझने का नाम नहीं ले रही है।
ओडिशा के ब्रह्मपुर में एक गैंगस्टर की पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां अपमानित दोस्त ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हैदराबाद के मियापुर स्थित एक होटल में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
कानपुर के दबौली वेस्ट इलाके में चार दिन से लापता एलएलबी की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
राजस्थान के बारां में 92.75 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पेशेवर डॉक्टर और कंप्यूटर इंजीनियर भी शामिल हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।