कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिनदहाड़े एक रियल एस्टेट कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जब वह अपनी पत्नी के साथ ऑफिस पहुंचे थे। पुलिस को मामले के पीछे जमीन के विवाद की आशंका है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर में व्यापारिक रंजिश के चलते जिला अस्पताल के भीतर एक मोबाइल कारोबारी की हत्या कर दी गई, जबकि गाजियाबाद में शराब के ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
जयपुर के करधनी इलाके में साल 2019 से चली आ रही शराब के कारोबार की रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है।
मुंबई की लोकल ट्रेन में मनचले की हरकत का विरोध करना एक युवती को भारी पड़ गया। 53 वर्षीय आरोपी ने बहस के बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर पीड़िता ने अपना हाथ गंवा दिया।
राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने फॉर्च्यूनर सवार हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने गाड़ी रोककर लाठी-डंडों और पत्थरों से निर्मम हमला किया।
राजस्थान के कोटा में स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
गुजरात के आणंद जिले में एक पिता ने अपनी 21 वर्षीय बेटी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह दूसरी जाति के युवक से अपने रिश्ते को तोड़ने के लिए तैयार नहीं थी।
असम के नगांव जिले में एक पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर गोलियां चलीं, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 21180 प्रतिबंधित टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए गए हैं और चार आरोपियों को पकड़ा गया है।
राजस्थान के कई जिलों में दिवाली और चुनावी रंजिश के नाम पर हुई हिंसा ने लोगों में दहशत फैला दी है, जिसमें अलवर, धौलपुर, प्रतापगढ़ और डीग में फायरिंग की वारदातों में कई लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के लातूर में एक पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ चल रहे विवाद और संपत्ति के लालच में आकर अपने ही सात साल के बेटे की जान ले ली। आरोपी ने अपराध को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उसके गुनाह का पर्दाफाश कर दिया।
कानपुर के हनुमंत विहार में मकान के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रामलीला मेले में खिलौना खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार बेटे की तलाश की जा रही है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में एक कैब ड्राइवर ने रंजिश के चलते अपनी पत्नी, सास, दो सालों, दो भाभियों और सात साल के बच्चे समेत कुल सात लोगों की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली के पांडव नगर इलाके के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत के बाद उसके पिता ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि स्कूल के पास न तो आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं थीं और न ही उन्होंने बच्ची को समय पर सही अ...
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।