राजस्थान के बीकानेर जिले में लड़की की सगाई को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी जंग छिड़ गई। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश के एक बयान ने राज्य में हलचल पैदा कर दी है, जिसमें उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा को केवल एक साधारण जेबकतरा करार दिया है।
कर्नाटक के धारवाड़ में एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की उनके घर में हत्या कर दी गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक डॉक्टर की पत्नी को हिरासत में लिया है।
कानपुर के महाराजपुर थाने में एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसे बचाने की कोशिश में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए।
गुवाहाटी में एक दिव्यांग भिखारी के वेश में रहने वाले शख्स के पास से पुलिस ने 37 किलो से अधिक सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपये आंकी गई है।
गुजरात के पाटन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सूदखोर ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की। महिला ने जब उसकी घिनौनी मांग को ठुकराया, तो उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया, लेकिन मरते-मरते वह आरोपी को भी लपेट ले गई।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एकतरफा प्यार की सनक में एक युवक ने घर में घुसकर महिला और उसके देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
सिरोही पुलिस ने एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे हार्ट अटैक बताकर छिपाने की कोशिश की थी। आरोपी ने उदयपुर में खरीदारी और सैर-सपाटे का नाटक रचकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।
रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की नृशंस हत्या करने के बाद से फरार चल रहे राजकुमार का शव कोथूर के पेंजरला गांव में बरामद हुआ है। पुलिस को मौके से कीटनाशक की एक बोतल मिली है और शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके में एक नवविवाहिता ने पति से फोन पर हुए मामूली विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पति ने परिवार के डर से अपनी शादी को छिपा रखा था और पत्नी को किराए के मकान में अकेले रहने को मजबूर किया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पिछले 28 वर्षों से फर्जी डॉक्टर बनकर रह रहा था और करीब 10 करोड़ रुपये के CSR फंड घोटाले में लिप्त था।
राजस्थान के अलवर में जमीन विवाद के चलते एक परिवार पर करीब 50 लोगों ने जेसीबी और हथियारों के साथ हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ के साथ महिलाओं और बच्चों को पीटने की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में प्रेम संबंध के विवाद में एक 17 वर्षीय छात्र यश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में एक दुखद वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के घर छोड़कर जाने से तनाव में आए एक पिता ने अपने दोनों मासूम बच्चों को करंट लगाकर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।
राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी 78 वर्षीय बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।