महाराष्ट्र के बदलापुर में एक मामूली घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां पत्नी ने साड़ी की मांग पूरी न होने पर पति की हत्या कर दी और उसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की।
पंजाब के पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर एक टूरिस्ट बस ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद भड़के स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी और भारी हंगामा किया।
गुजरात के सूरत साइबर क्राइम सेल ने कानपुर से एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने देश भर में साइबर ठगों के लिए 121 नकली एप्लीकेशन बनाकर करीब 64.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
बेंगलुरु में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुख्य आरोपी केनेथ ने वारदात को अंजाम देने से पहले Google के AI टूल Gemini की मदद ली थी।
हैदराबाद की नेशनल पुलिस एकेडमी के एक IPS ट्रेनी ने खुदकुशी की कोशिश की है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी साथी महिला अधिकारी पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
गुजरात के दाहोद में ठगों ने एक नामी निजी बैंक की फर्जी शाखा खोलकर एक सर्राफ को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने 200 ग्राम सोना ऐंठने के बाद रुपयों की जगह कागज से भरा बैग थमा दिया था।
बेंगलुरु में एक परिवार के मुखिया का अंतिम संस्कार करने के दौरान चोरों ने उनके खाली घर को निशाना बनाया। घर में दीया जलाने की एक पुरानी परंपरा के तहत मुख्य दरवाजा खुला छोड़ा गया था, जिसका फायदा उठाकर लुटेरे लाखों के गहने ले उड़े।
राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत एक बड़े साइबर अपराधी घनश्याम कलाल को गिरफ्तार किया है, जो दुबई में बैठकर करीब 160 करोड़ रुपये का ठगी का नेटवर्क चला रहा था।
कर्नाटक के मैसुरू जिले के हुंसूर शहर में एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। आर्थिक तंगी के चलते एक पिता ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक युवक ने महज छह महीने की उम्र में अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 23 साल बाद वारदात को अंजाम दिया।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में 600 करोड़ रुपये के सबसे बड़े डबल मनी स्कैम का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें 12वीं पास मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायने को पुलिस ने हरिद्वार से धर दबोचा है।
बेंगलुरु के वर्तूर इलाके में एक हृदयविदारक घटना में 38 वर्षीय बेटे ने सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
संबलपुर जिले में 24 वर्षीय युवती की उसके ही प्रेमी ने कार में हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
केरल के कोट्टायम रेलवे स्टेशन के पास शराब के नशे में दो अजनबियों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ओडिशा के बालासोर में जन्मदिन का सरप्राइज देने पहुंचे एक पति की रहस्यमयी मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।