गुवाहाटी के एक होटल में पांच लोगों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी घनकांता गोगोई की पुलिस हिरासत से भागने के दौरान मौत हो गई है। इस खबर के बाद पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली है और इसे ईश्वरीय न्याय करार दिया है।
तमिलनाडु में एक विचाराधीन कैदी ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए एक दिन में दो बार कस्टडी से भागने का कारनामा कर दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से उसे घने जंगलों से गिरफ्तार किया।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है। अज्ञात चोरों ने गर्भगृह से कीमती गहने और दानपात्र से नकदी साफ कर दी है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश की राजधानी में जाली सिक्के खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1 लाख रुपये मूल्य के 5000 फर्जी सिक्के जब्त कर मुख्य सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ विवादित बातें लिखने के मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बालाघाट के रामपायली क्षेत्र में एक युवती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। आरोपी प्रेमी ने शादी के दबाव को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की थी।
हैदराबाद पुलिस ने एग डोनेशन के नाम पर चल रहे एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है, जिसके तहत 43 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह पर पैसों का लालच देकर महिलाओं का शोषण करने और अवैध रूप से मेडिकल प्रक्रिया...
लखनऊ के आशियाना इलाके में 65 वर्षीय नीरा गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस वारदात में केवल 7 दिन पहले काम पर रखी गई नाबालिग नौकरानी सहित चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
राजस्थान के माउंट आबू में एक रिश्तेदार द्वारा तांत्रिक का चोला ओढ़कर तीन युवतियों और दो नाबालिगों को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेंगलुरु के एक मशहूर होटल में स्विमिंग पूल के अंदर करंट उतरने से स्लोवाकिया और जर्मनी के दो नागरिकों की जान चली गई है। इस दर्दनाक घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक चालान और रिवॉर्ड पॉइंट्स के बहाने लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस गिरोह ने विंगो कैश ऐप का इस्तेमाल कर अब तक 544 लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है...
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 2018 में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों के लिए मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने 1.80 करोड़ रुपये का मुआवजा मंजूर किया है। यह फैसला आठ साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आया है, जिसमें ट्रिब्यूनल ने ट्रक...
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल के क्लासरूम में घुसकर एक युवक ने छात्रा पर चेनसॉ से हमला कर दिया। आरोपी ने यह कदम छात्रा द्वारा उसका लव प्रपोजल ठुकराने के बाद उठाया।
महाराष्ट्र के ठाणे में एक अदालत ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले 32 वर्षीय ऑटो ड्राइवर को 10 साल की कठोर कैद सुनाई है। इस वहशियाना हमले के कारण पीड़िता के दोनों हाथ 40 प्रतिशत तक हमेशा के लिए दिव्यांग हो गए हैं।
गुजरात के वलसाड में खुद को अघोरी बाबा बताकर एक 76 वर्षीय बुजुर्ग से करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों में से 3 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।