मलेशिया में छिपकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे कुख्यात बंबीहा गैंग के तीन सदस्यों को भारतीय एजेंसियों ने डिपोर्ट कराकर भारत वापस लाया है। इन पर लुधियाना ग्रेनेड हमले की साजिश समेत कई गंभीर आरोप हैं।
श्रीनगर की सेंट्रल जेल से पॉक्सो कानून के तहत बंद दो अंडरट्रायल कैदी भाग निकले हैं, जिसके बाद कश्मीर जोन पुलिस ने तलाशी अभियान तेज करते हुए इनाम की घोषणा की है।
आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से बरामद एक लाल सूटकेस में महिला के शव के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक पॉलीथिन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस खौफनाक वारदात के तार चेन्नई तक जोड़ लिए हैं।
दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा में एक बुजुर्ग महिला की उनके घर में लूटपाट के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले पड़ोसियों के घरों को बाहर से लॉक किया और फिर बुजुर्ग के हाथ बांधकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
ओडिशा के बोलांगीर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र के फेर में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा के बलांगीर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी पत्नी को घर वापस बुलाने की सनक में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की नरबलि दे दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक के रायचूर जिले में एक दलित युवती की हत्या का मामला सामने आया है। शव कुएं में मिलने के बाद पिता ने बलात्कार का शक जताया है, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पत्नी और बेटे पहले भी बहू की हत्या के आरोप में जेल जा चुके थे और चार महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक कमल को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में जगह दी है। कमल पर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोह से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं।
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर कोयते से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है।
रोहतक के एक छोटे से गांव से निकलकर हिसार बाल सुधार गृह से फरार होने वाला हिमांशु भाऊ आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में आतंक का दूसरा नाम बन चुका है। पुर्तगाल में बैठकर अपना आपराधिक साम्राज्य चलाने वाले इस अपराधी के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में लिफ्ट से उतरते समय एक 50 वर्षीय महिला की लिफ्ट और शॉफ्ट के बीच फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टोंक में डीएसटी की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को दबोचा है। यह गिरोह फर्जी निवेश लिंक के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था और अब तक 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
तेलंगाना के नालागोंडा में एक प्रिंसिपल की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का आरोप उन्हीं के स्कूल के दो नाबालिग छात्रों पर है, जिन्होंने अय्याशी की लत के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बुजुर्ग दुकानदार की केवल इसलिए जान ले ली गई क्योंकि उन्होंने उधार सामान देने से मना कर दिया था।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।