उपनाम: अपराध
थाईलैंड में खूनी छात्र का तांडव: घर में दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल पहुंचकर मचाया कोहराम
थाईलैंड के एक स्कूल में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने बेहद खौफनाक घटना को अंजाम दिया। उसने अपने घर से शुरू किए इस हमले में दादा-दादी की हत्या करने के बाद स्कूल में फायरिंग कर कुल 8 लोगों की जान ले ली और अंत में खुद को भी गोली मार ली।
बालाघाट में महंगे शौक का बुरा अंजाम: दोस्त की कार चोरी करने के आरोप में 4 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक युवक ने अपने ही दोस्त की टाटा पंच कार डुप्लीकेट चाबी बनवाकर उड़ा ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम में करंट लगने से बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई 10 सेकंड की खौफनाक घटना
गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय मधेपुरा के एक युवक की करंट लगने से जान चली गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक तड़पता हुआ नजर आ रहा है, परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
भुवनेश्वर में बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे घर में जा घुसी, नशे में धुत्त चालक ने मचाया कोहराम
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शराब के नशे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक रिहायशी घर को टक्कर मार दी। वहीं, एक अन्य घटना में कोरापुट के स्कूल में गेट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए हैं।
पत्नी को रोकने के लिए सौतेले बेटे की निर्मम हत्या, खेत में फेंका मासूम का शव
जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छोड़कर जाने से रोकने के लिए अपने 11 वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
28 साल से फरार था ‘डॉ. झटका’, पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा
एक कुख्यात अपराधी जो खुद को डॉक्टर बताकर मध्य प्रदेश में अपनी नई पहचान बनाकर रह रहा था, उसे आखिरकार 28 साल बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
डिंडोरी में खौफनाक वारदात: 1000 रुपये के लिए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में पैसों के विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि मारपीट के दौरान महिला की तिल्ली फटने से मौत हुई थी।
मुजफ्फरनगर: कांवड़िया बनकर घूम रहे थे मोबाइल चोर, पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के वेश में चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 8 मोबाइल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।
वडोदरा के अस्पताल से पुलिस को गच्चा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
गुजरात के वडोदरा में एक दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला सामने आया है, जहां वह इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला।
ग्वालियर: एयरफोर्स स्टेशन पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर एक युवक ने पेट्रोल बम फेंका, लेकिन जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
दिल्ली: पुलिस ने जब्त की एक करोड़ रुपये से अधिक की अवैध विदेशी सिगरेट, इंडोनेशिया से तस्करी कर लाया गया था जखीरा
दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी ब्रांड की 2.82 लाख से अधिक सिगरेट बरामद की हैं। इन सिगरेटों पर भारत सरकार द्वारा अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जिसके कारण इनकी बिक्री प्रतिबंधित है।
करनाल में सरेआम युवक की हत्या, शराब ठेके के पास सिर में मारी गोली
हरियाणा के करनाल में बीरू नाम के युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में 5 टीमें जुटी हैं।
सीतामढ़ी चाय दुकानदार हत्याकांड: भाजपा की मांग, आरोपी को मिले फांसी की सजा
बिहार के सीतामढ़ी में चाय दुकानदार उदय कुमार दास की निर्मम हत्या के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल और आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है।
विमल कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश, ड्राइवर ने रॉड से पीटकर और कार चढ़ाकर की थी EO की बेरहमी से हत्या
बिहार के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में SIT ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें उनके ही ड्राइवर ने मामूली विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
शाहजहांपुर हत्याकांड: युवक की हत्या के मामले में प्रेमिका का भाई गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर दिया था वारदात को अंजाम देने का कबूलनामा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में युवक गौतम मौर्य की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद अब साजिश रचने में शामिल रहे प्रेमिका के भाई को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।