उपनाम: अपराध
पटना में रैपिडो टैक्सी से हो रही थी शराब की तस्करी, डिक्की खुलते ही पुलिस के उड़े होश
बिहार की राजधानी पटना में शराब माफियाओं ने तस्करी के लिए रैपिडो टैक्सी का सहारा लिया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर ली। हालांकि, इस दौरान एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।
पंजाब: 1 करोड़ की फिरौती न देने पर फाइनेंस कारोबारी के घर और दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
गुरदासपुर जिले में बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के मालिक को निशाना बनाते हुए जमकर गोलीबारी की, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
मैनपुरी में जमीन के विवाद ने लिया खूनी मोड़, फायरिंग और फरसे से हमले में एक की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत की मेड़ को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में गोलियां चलने और फरसे से हमले के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
हैदराबाद: ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला साथी ने लगाए यौन उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप
सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी की एक महिला ट्रेनी ऑफिसर ने अपने ही बैच के साथी पर यौन शोषण, निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
कटिहार रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात, युवक को गन पॉइंट पर लेकर ATM से लुटे 76 हजार
बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे एक यात्री को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर लूट लिया गया। बदमाशों ने युवक के बैंक खाते से 76 हजार रुपये निकलवाए और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो कुख्यात शार्पशूटर, हरियाणा में फायरिंग मामले में थे वांछित
दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक मुठभेड़ के बाद दो शार्पशूटरों को दबोच लिया है। ये आरोपी 3 जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई गोलीबारी की घटना में फरार चल रहे थे।
ओडिशा में रथयात्रा से युवती का अपहरण कर प्रेमी ने की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव
संबलपुर जिले में 24 वर्षीय युवती की उसके ही प्रेमी ने कार में हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मंदसौर: भाजपा नेता के घर चोरी करने आया बदमाश पाइप टूटने से कार पर गिरा, सीसीटीवी में कैद हुई अनोखी घटना
मध्यप्रदेश के मंदसौर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के घर में घुसा एक चोर पाइप टूटने के कारण नीचे खड़ी कार पर आ गिरा। इस पूरी वारदात के फुटेज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दुमका पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, बांग्लादेश सीमा तक फैले हैं तार
झारखंड के दुमका में पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चोरी की गाड़ियों को पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में खपाता था। गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं और पुलिस अब इसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की...
मुजफ्फरपुर में एआई और डीपफेक का खेल, होटल व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगे 97 लाख
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक होटल व्यवसायी को डीपफेक तकनीक के जरिए हनी ट्रैप में फंसाकर 97 लाख रुपये ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक स्मार्ट ट्रैकर की मदद से 20 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
पूर्वी चंपारण में आस्था को लगा धक्का, रक्सौल के हनुमान मंदिर से 500 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी
बिहार के रक्सौल स्थित एक प्रमुख हनुमान मंदिर में चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां से भगवान का चांदी का मुकुट गायब होने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सोनीपत: कीचड़ में दबा मिला नाबालिग लड़की का शव, पहचान छिपाने के लिए रची गई साजिश?
हरियाणा के सोनीपत में एक नाबालिग लड़की का शव जोहड़ के किनारे मिट्टी में दबा मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
नाशिक: मंगेतर को फोन कर दी हत्या की जानकारी, फिर प्रेमी ने खुद को भी खत्म किया
महाराष्ट्र के नाशिक में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा ली। वारदात से पहले उसने युवती के मंगेतर को फोन पर इस पूरी घटना की जानकारी दी थी।
36 साल की फरारी के बाद कानून के शिकंजे में आया आरोपी, 65 की उम्र में खेत से हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने 36 साल पुराने चोरी के एक मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 1989 से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर जीवन बिता रहा था।
हापुड़ में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का सीसीटीवी वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है।