उपनाम: अपराध
मैसुरू में दिल दहला देने वाली वारदात, शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को मारा, फिर खुद की जान ले ली
कर्नाटक के मैसुरू जिले के हुंसूर शहर में एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। आर्थिक तंगी के चलते एक पिता ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।
लखनऊ से बुक की गई कार सीतापुर में लूटी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
लखनऊ से सवारी बनकर बैठी बदमाशों की एक जोड़ी ने सीतापुर में चालक को बंधक बनाकर कार लूट ली थी। कमलापुर पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों को दबोच लिया है।
झुंझुनूं में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर 3 दिन तक संदूक में छिपाए रखा शव
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को संदूक में बंद कर दिया। शव करीब तीन दिनों तक घर में ही सड़ता रहा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
कर्नाटक: मां का शव कब्र से निकाल कर बाइक पर ले जा रहे थे दो बेटे, पुलिस ने दबोचा
कर्नाटक के दावणगेरे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों ने अपनी मां के दफनाए गए शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाल लिया और उसे मोटरसाइकिल पर ले जाने लगे।
बेटे की हत्या को 75 दिन बीते, न्याय के लिए लकवाग्रस्त मां ने छोड़ा अन्न
राजस्थान के सिरोही जिले में चिंटू सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गया है। 70 वर्षीय लकवाग्रस्त मां ने साफ कहा है कि न्याय न मिलने पर उन्हें अपनी जान की भी चिंता नहीं है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा: बीमारी से मौत को बताया 'सांप का काटना', 64 लाख रुपये का सरकारी मुआवजा डकारा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी मुआवजे की राशि हड़पने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों ने बीमारी और अन्य कारणों से हुई मौतों को सांप के काटने का मामला बताकर 64 लाख रुपये का घोटाला किया है।
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल: दिल्ली पुलिस ने किन सख्त धाराओं में दर्ज की FIR? पूरी लिस्ट यहां देखें
सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद मचे उपद्रव पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद: घरेलू झगड़े में कलयुगी बेटों ने ली माता-पिता की जान, गिरफ्तार हुए आरोपी
गाजियाबाद के क्रोसिंग रिपब्लिक इलाके में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद दो बेटों ने अपने ही माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पटना के दानापुर में लिव-इन पार्टनर और तीसरे शख्स के बीच हुआ विवाद, चली गोलियां
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े और एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हिंसा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेंगलुरु: नौकरी मांगने आए बेटे ने लोहे की रॉड से की पिता की हत्या, अपार्टमेंट में मचा कोहराम
बेंगलुरु के वर्तूर इलाके में एक हृदयविदारक घटना में 38 वर्षीय बेटे ने सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मुंगेर: शादी के 21 दिन बाद सड़क से हुई दुल्हन का अपहरण, ई-रिक्शा रोककर पति और परिजनों को पीटा
बिहार के मुंगेर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ हथियारबंद बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया और पति व परिजनों की बेरहमी से पिटाई की।
मुजफ्फरपुर: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर महिला के घर घुसा वार्ड सदस्य का पति, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक वार्ड सदस्य के पति को महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जमकर पीटा। आरोपी को चप्पलों की माला पहनाई गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मुंबई की अदालत का बड़ा एक्शन, 44 सोमाली समुद्री लुटेरों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
मुंबई की एक विशेष अदालत ने समुद्री डकैती के दो अलग-अलग मामलों में 44 सोमाली नागरिकों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
आनंद में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस पर चाकू से हमले के बाद जवाबी कार्रवाई
गुजरात के आनंद जिले में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी सुरेश परमार को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस हिरासत से भागने के दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला किया था।
रायपुर में ई-बाइक जलाने के दौरान दोस्त की मौत का मामला, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रायपुर के सरस्वती नगर में एक युवक की जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ आया है, जिसमें एक ई-बाइक को जलाने की सनक ने जान ले ली।