उपनाम: ऐतिहासिक धरोहर
तालाब की खुदाई में मिला 250 साल पुराना अतीत, कीर्ति स्तंभ और शिलालेख ने उजागर किए इतिहास के पन्ने
बीकानेर के सिंसा भैरव तालाब की खुदाई में प्राचीन प्रतिमा, शिलालेख और कीर्ति स्तंभ मिले हैं। शिलालेख के अनुसार तालाब का निर्माण विक्रम संवत 1837 में हुआ था।
गोलकोंडा का नगीना बाग: जहां तपती गर्मी भी बेअसर हो जाती थी, रानियों की कहानी का असली सच क्या है?
हैदराबाद के गोलकोंडा किले का नगीना बाग कुतुबशाही दौर में रत्न और हीरों का व्यापार केंद्र था। यहां की ठंडक उन्नत वास्तुकला की देन थी, जबकि रानियों के झूले और गुलाब जल के फव्वारों की कहानियों को इतिहासकार दंतकथा मानते हैं।
चांदो सौदागर का राजवाड़ा कभी था, अब जर्जर हालत में खड़ी है भागलपुर की महाशय ड्योढ़ी, 18 दिन चलती है दुर्गा पूजा
भागलपुर की महाशय ड्योढ़ी कभी चांदो सौदागर का राजवाड़ा कही जाती थी, पर आज यह ऐतिहासिक इमारत जर्जर हालत में अपने संरक्षण की राह देख रही है। यहां 18 दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा और कौड़ी लुटाने की परंपरा भी खासी मशहूर है।
दिल्ली विजय की निशानी: भरतपुर किले का अष्टधातु द्वार आज भी बयां करता है जाट शौर्य की गाथा
भरतपुर किले के पूर्वी द्वार पर स्थापित अष्टधातु का यह ऐतिहासिक द्वार जाट वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि महाराजा जवाहर सिंह इसे 1765 में दिल्ली विजय के दौरान भरतपुर लाए थे।
हैदराबाद की गगनचुंबी इमारतों के बीच खड़ा सदियों पुराना पत्थर मंडप, देखकर रह जाएंगे हैरान
हैदराबाद के पाटनचेरु इलाके में आधुनिक इमारतों के बीच काकतीय दौर का माना जाने वाला एक प्राचीन पत्थर मंडप आज भी खड़ा है। इतिहास प्रेमी इसकी पुरातात्विक जांच और संरक्षण की मांग कर रहे हैं।
महराजगंज: निचलौल के बावन कुओं का अनसुलझा रहस्य, नेपाल के थारू समाज से जुड़ी सदियों पुरानी कहानी
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के इटहिआ में मौजूद बावन कुएं इलाके की ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिनका नाता नेपाल के थारू समुदाय से सदियों पुराना माना जाता है। आज इनमें से अधिकांश कुएं मिट्टी से भरकर लुप्त होते जा रहे हैं।
1947 की आजादी का गवाह कुआं! सुल्तानपुर के लोहरामऊ गांव में आज भी सुरक्षित है यह ऐतिहासिक जलस्रोत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लोहरामऊ गांव में स्थित यह कुआं 1947 में देश के आजाद होने की खुशी में बनवाया गया था। अब इसका पानी इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी ग्रामीण इसे एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संजोकर रखे हुए हैं।
हर दिशा से उतरती सीढ़ियां और जल बचाने की अनोखी तकनीक: यही है चोपड़ा बावड़ी का असली रहस्य
धौलपुर की ऐतिहासिक चोपड़ा बावड़ी अपनी चारों दिशाओं से उतरती सीढ़ियों और प्राचीन जल संरक्षण तकनीक के कारण आज भी सबको हैरान करती है। यह राजस्थान की समृद्ध स्थापत्य विरासत का अनूठा उदाहरण मानी जाती है।
नैनीताल की एक अनूठी विरासत: 130 साल पुराना ब्रिटिशकालीन कब्रिस्तान, जिसे देखने पहुंचते हैं विदेशी सैलानी
नैनीताल केवल झील और मॉल रोड के लिए नहीं, बल्कि पाइन्स इलाके में मौजूद 130 साल पुराने ब्रिटिशकालीन कब्रिस्तान के लिए भी खास है, जो दोनों विश्व युद्धों की यादों को समेटे हुए है।