उपनाम: वन्यजीव संरक्षण
पलामू टाइगर रिजर्व में वाटरहोल गणना 2026, 14 घंटे जलस्रोतों पर टिकी रही टीम की निगाहें
पलामू टाइगर रिजर्व में गर्मी के दौरान वन्यजीवों की निगरानी के लिए वाटरहोल गणना 2026 कराई गई, जिसमें वन कर्मियों और स्वयंसेवकों ने लगातार 14 घंटे तक जंगल के जलस्रोतों पर नजर रखी। शुरुआती रिपोर्ट में हाथी, तेंदुआ और गौर समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी दर्ज हुई...
कुनो का चीता KP-3 जा पहुंचा बंद बरेठा के जंगल, कई दिनों से जमाए है डेरा; 24 घंटे चल रही सख्त निगरानी
कुनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला चीता KP-3 इन दिनों भरतपुर के बंद बरेठा वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। वन विभाग उसकी हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रख रहा है, जबकि आसपास के गांवों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
गंडक नदी में फिर लौटे घड़ियाल, नमामि गंगे का संदेश- नदी बचेगी तभी बचेगा जीवन
गंडक नदी के बागाहा क्षेत्र में इस प्रजनन सीज़न के पहले 31 घड़ियाल शावकों ने जन्म लिया और उन्हें नदी में छोड़ा गया है। नमामि गंगे ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि नदी सुरक्षित रहेगी तभी जीवन बचेगा।
तीन माह तक बेटी की तरह पाली हिरणी 'फातिमा', विदाई के वक्त मेहंदी लगाकर नम आंखों से किया रुखसत
जोधपुर के इस्लामनगर गांव में इलियास खान के परिवार ने कुत्तों के हमले से बचाई गई हिरणी के नन्हे बच्चे को तीन महीने तक बेटी की तरह पाला और 'फातिमा' नाम दिया। वन विभाग को सौंपते वक्त परिवार ने उसे मेहंदी लगाकर भावुक विदाई दी।
सोन घड़ियाल अभ्यारण में नई जान, 80 शावकों के जन्म से जगी संरक्षण की उम्मीद
मध्य प्रदेश के सीधी जिले स्थित सोन घड़ियाल अभ्यारण के जोगदहा घाट क्षेत्र में करीब 80 घड़ियाल शावकों का जन्म हुआ है। नर घड़ियालों की कमी से जूझ रहे इस अभ्यारण में लगातार दूसरी बार सफल प्रजनन ने संरक्षण प्रयासों को नई दिशा दी है।
गिर के 34 शेरों की जान लेने वाला वायरस अब कान्हा में, एक महीने में 8 बाघों की मौत, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क में बीते एक महीने में 8 से ज्यादा बाघों की मौत हो चुकी है, जिनके पीछे कैनाइन डिस्टेंपर वायरस की आशंका जताई जा रही है। यह वही वायरस है जिसने 2018 में गिर के 34 एशियाई शेरों की जान ली थी।
बेतला नेशनल पार्क में 'अन्वेषण' जंगल कैंप का आगाज़, एडवेंचर के शौकीन युवा हो सकते हैं शामिल, पहला बैच 22 जून से
पलामू टाइगर रिजर्व ने बेतला नेशनल पार्क में 16 वर्ष से ऊपर के युवाओं के लिए दो दिवसीय जंगल कैंप 'अन्वेषण' शुरू किया है, जहां वे वन संरक्षण और आदिवासी जीवन को करीब से समझेंगे। इसका पहला बैच 22 और 23 जून को आयोजित होगा।
कोटा चिड़ियाघर में 9 साल बाद गूंजी खुशी, मादा अजगर ने एक साथ दिए 18 अंडे
नयापुरा चिड़ियाघर में करीब नौ साल बाद मादा अजगर ने 18 अंडे दिए हैं, जिन्हें सुरक्षित रखने के लिए तापमान और नमी पर खास निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही मंडाना से कोबरा के 17 अंडे रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाए गए हैं।
राजस्थान में उभरा नया टाइगर हॉटस्पॉट! सरिस्का के बफर जोन में बढ़ी बाघों की रौनक, पर्यटकों का तांता
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघों की मौजूदगी तेजी से बढ़ी है और पर्यटकों को एक साथ 5-5 बाघ नजर आ रहे हैं। प्रशासन इस इलाके को 'मिनी टाइगर रिजर्व' के रूप में विकसित करने की तैयारी में है, जहां फिलहाल 11 बाघों का मूवमेंट बना हुआ है।