उपनाम: वन्यजीव संरक्षण
रांची के बिरसा जैविक उद्यान में पहली बार हुआ कमाल, आर्टिफिशियल इंक्यूबेशन से नाग के 5 बच्चों ने लिया जन्म
झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है, जहाँ पहली बार वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करके नाग के अंडों से सफल हैचिंग की गई है।
30 साल तक ग्रामीणों का दोस्त रहा 'गंगाराम', अब NCERT की किताबों में पढ़ेंगे छात्र
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव में रहने वाले मगरमच्छ 'गंगाराम' की अनोखी और भावुक कहानी को अब NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। यह मगरमच्छ तीन दशकों तक इंसान और वन्यजीवों के बीच आपसी प्रेम और सह-अस्तित्व की अनूठी मिसाल बना रहा।
पन्ना टाइगर रिजर्व में हड़कंप: महज 3 महीने में तीसरे बाघ की मौत, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और नर बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बीते तीन महीनों के भीतर यह रिजर्व में बाघ की मौत की तीसरी घटना है, जिसने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
क्या धामन सांप सच में गाय का दूध पीते हैं? सर्प विशेषज्ञ ने खोली इस डरावनी अफवाह की पोल
मानसून के दौरान अक्सर यह चर्चा होती है कि धामन सांप गायों के पास जाकर उनका दूध पी लेते हैं। पलामू के सर्प विशेषज्ञ ने इस धारणा को पूरी तरह से गलत बताते हुए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण स्पष्ट किया है।
शाजापुर के कुएं में गिरे 13 हिरण और कुत्ते की मौत, आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आवारा कुत्ते से जान बचाकर भाग रहे 13 हिरणों की कुएं में गिरकर मौत हो गई, घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
मंदसौर में हैरान करने वाला रेस्क्यू: घर के कुएं से निकले 20 कोबरा सांप, बाहर निकालने के लिए डालना पड़ा 7 टैंकर पानी
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक घर के अंदर बने संकरे कुएं से 20 कोबरा सांपों को सुरक्षित निकाला गया। सांपों को बाहर निकालने के लिए कुएं में 7 टैंकर पानी भरकर जलस्तर बढ़ाना पड़ा।
लद्दाख के पर्यावरण की रक्षा के लिए उपराज्यपाल की बड़ी मुहिम, पर्यावरण संरक्षण बल में तैनात किए गए 100 पूर्व सैनिक
लद्दाख के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत नवनिर्मित पर्यावरण संरक्षण बल (EPF) में 100 पूर्व सैनिकों को तैनात किया गया है जो नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
कानपुर से इंदौर का सफर तय करेगा दरियाई घोड़ा 'सतीश', 700 किमी की यात्रा में नहाने पर खर्च होगा 20 हजार लीटर पानी, बदले में मिलेगी शेरनी 'वीरा'
कानपुर चिड़ियाघर से दरियाई घोड़ा 'सतीश' जल्द ही इंदौर के नए आशियाने के लिए रवाना होगा। इस 700 किलोमीटर लंबी यात्रा में उसे स्वस्थ रखने के लिए करीब 20,000 लीटर पानी से नहलाया जाएगा, जिसके बदले में कानपुर को तीन साल की बब्बर शेरनी 'वीरा' मिलेगी।
उदयपुर: सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 22 नन्हे घड़ियालों की हुई 'किलकारी', सुरक्षा के लिए बनाया खास कवच
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 22 घड़ियालों का जन्म हुआ है। पिछले वर्षों में बच्चों की मृत्यु दर को देखते हुए वन विभाग ने इस बार सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है।
चीता बनाम टाइगर: जब जंगल में आमने-सामने होंगे दो दिग्गज, तो कौन मारेगा बाजी? जानिए विशेषज्ञों की राय
मध्य प्रदेश के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जल्द ही चीतों की दस्तक होने वाली है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या जंगल का राजा बाघ और रफ्तार का सौदागर चीता एक साथ सुरक्षित रह पाएंगे।
देश की पाठशाला: बाघ से पहले कौन था भारत का राष्ट्रीय पशु और क्यों नहीं बनी गाय?
भारत के राष्ट्रीय पशु को लेकर अक्सर कई सवाल उठते हैं। आज देश की पाठशाला में जानिए कि आजादी के बाद शेर को हटाकर बाघ को क्यों चुना गया और गाय को यह दर्जा क्यों नहीं मिला।
भीलवाड़ा: ज्वार के खेत में मिला 5 फीट लंबा विशाल अजगर, ग्रामीणों में मची खलबली
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक किसान को ज्वार की फसल के बीच विशाल अजगर दिखाई दिया, जिसके बाद वन विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया।
उदयपुर के जांबाज चमन सिंह चौहान: 55 की उम्र में भी टाल देते हैं टलने वाली मौत, अब तक हजारों सांपों को दे चुके हैं जीवनदान
राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले 55 वर्षीय चमन सिंह चौहान पिछले कई सालों से निस्वार्थ भाव से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर रहे हैं। वे अब तक हजारों सांपों को इंसानी बस्तियों से निकालकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ चुके हैं।
झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में अगले तीन महीनों के लिए थमी जंगल सफारी, वन विभाग ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
मानसून के मौसम और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए बेतला नेशनल पार्क को आगामी 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है, सफारी सेवाएं 1 अक्टूबर से पुनः बहाल होंगी।
दुधवा टाइगर रिजर्व में थम नहीं रही बाघों की मौत, लखीमपुर खीरी में तीन महीने के भीतर कई वन्यजीवों ने गंवाई जान, जांच में जुटी SIT
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पिछले तीन महीनों में कई बाघों और बाघिनों की लगातार हो रही मौतों से हड़कंप मच गया है, जिसकी जांच के लिए सरकार ने SIT का गठन किया है।