उपनाम: सफलता की कहानी
मछली पालन से बदली तकदीर: एक हेक्टेयर के तालाब से लाखों कमा रहा मध्य प्रदेश का किसान
सीधी जिले के गोपालपुर गांव के विनय सिंह ने करीब एक हेक्टेयर जमीन पर तालाब बनाकर मछली पालन शुरू किया और अब उन्हें लाखों के मुनाफे की उम्मीद है।
एक-दो बार नहीं, 12 बार मिली नाकामी; 13वीं कोशिश में बिहार पुलिस में चयन — भोजपुर के गोलू की प्रेरक कहानी
भोजपुर के बेहरा गांव के अभिषेक उर्फ गोलू ने लगातार 12 असफलताओं के बाद 13वें प्रयास में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में सफलता हासिल की। आर्थिक तंगी और कोचिंग के अभाव में उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम पाया।
दिल्ली में सिर्फ 80 रुपये में मिल रही स्टारबक्स जैसी कॉफी, हिमांशु का स्टॉल बना लोगों की पहली पसंद
दिल्ली के हिमांशु ने यूट्यूब से प्रीमियम कॉफी बनाना सीखा और आज महज 80 रुपये में स्टारबक्स जैसा स्वाद परोस रहे हैं। उनके स्टॉल पर रोजाना 90 से ज्यादा कप कॉफी बिकती है।
लालटेन की लौ से कुलपति की कुर्सी तक: प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल की प्रेरणादायी यात्रा, जिस संस्थान से पढ़ाई उसी में संभाले बड़े पद
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल ने गांव में लालटेन और ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई कर विश्वविद्यालय के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। उनकी कहानी मेहनत और सकारात्मक सोच की मिसाल है।
M.Com पास युवक की अमरूद की खेती बनी मिसाल, 2000 पेड़ों से 1.2 करोड़ तक का टर्नओवर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का एक M.Com पास युवा किसान अमरूद की तीन खास किस्मों की बागवानी से करोड़ों का टर्नओवर हासिल कर रहा है और कई लोगों को रोजगार भी दे रहा है।
सफलता की कहानी: बिना अपनी जमीन के जमुई के साकेंद्र ने रचा कीर्तिमान, एक ही खेत में छह सब्जियां और सालाना 10 लाख की कमाई
जमुई के किसान साकेंद्र यादव के पास अपनी एक इंच जमीन नहीं है, फिर भी लीज की करीब तीन एकड़ जमीन पर एक साथ छह तरह की सब्जियां उगाकर वे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक कमा रहे हैं और इसी कमाई से अपना घर भी बना रहे हैं।
उत्तरकाशी के दो जिगरी दोस्त बने उप शिक्षा अधिकारी, जानिए आशुतोष और आयुष की कामयाबी की कहानी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में उत्तरकाशी के दो दोस्त आयुष बंधानी और आशुतोष राणा उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। पहाड़ की कठिनाइयों के बीच पले-बढ़े इन युवाओं ने सच्ची दोस्ती और मेहनत की मिसाल पेश की है।
सफलता की कहानी: 21 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में PCS अधिकारी बनीं ऋषिकेश की अंजलि नेगी, जानिए उनकी तैयारी का तरीका
ऋषिकेश की रहने वाली अंजलि नेगी ने महज पहले प्रयास में उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा पास कर राज्य कर विभाग में बड़ा पद हासिल किया है। उन्होंने अपनी रणनीति और किताबों की सूची दूसरे अभ्यर्थियों के साथ साझा की है।
डॉक्टर बनने चला था बाड़मेर का अभिनव, बदला फैसला और JEE एडवांस में पाई शानदार 420वीं रैंक
बाड़मेर के सेतराऊ गांव के अभिनव धनदे ने 11वीं में बायोलॉजी छोड़कर गणित चुना और पहले ही प्रयास में JEE एडवांस में ऑल इंडिया 420वीं रैंक हासिल की। रोजाना करीब 15 घंटे की सेल्फ स्टडी को वे अपनी कामयाबी का आधार मानते हैं।
उत्तराखंड पीसीएस टॉपर जसमीत कौर: नौकरी के साथ पढ़ाई कर रचा इतिहास, बताया सफलता का मंत्र
ऊधम सिंह नगर की जसमीत कौर ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। पहले प्रयास में 52वीं रैंक पाकर अधिकारी बनने के बावजूद उन्होंने नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखी और दूसरे प्रयास में पूरे प्रदेश में टॉप किया।
धान-गेहूं के साथ नींबू के 400 पौधे: खेती की राह बदली तो संवर गई किसान संजय सिंह की किस्मत, अब हो रही जमकर कमाई
पूर्वी चंपारण के किसान संजय सिंह ने पारंपरिक धान-गेहूं की खेती के साथ 3 से 4 एकड़ में नींबू के 400 से अधिक पौधे लगाकर अपनी आमदनी बढ़ाई और इलाके के किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।