उपनाम: खेती से कमाई
अमरूद की खेती से हर साल लाखों की कमाई का मौका, जुलाई-अगस्त में करें इन खास किस्मों का रोपण
अगर आप खेती के जरिए लंबे समय तक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो जुलाई और अगस्त का समय अमरूद का बाग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त है। उद्यान विशेषज्ञों के अनुसार, सही किस्मों का चुनाव और वैज्ञानिक तरीके से रोपाई करके किसान सालाना लाखों रुपये का लाभ कमा सकते हैं।
पालक की खेती: कम लागत और कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का शानदार तरीका
अगर आप कम समय में खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो पालक एक बेहतरीन विकल्प है। यह फसल मात्र 25 से 40 दिनों में तैयार हो जाती है और सालभर बाजार में इसकी भारी मांग बनी रहती है।
एक बीघा खेत खाली है तो लगा दें यह जादुई पेड़, 15 साल में बनेंगे करोड़पति!
बहराइच में चंदन की खेती किसानों के लिए बड़े मुनाफे का साधन बन रही है। एक बीघा जमीन में चंदन के पौधे लगाकर किसान 10 से 15 साल में करोड़ों रुपये कमा सकते हैं, क्योंकि इसमें कम लागत पर लंबी अवधि में शानदार लाभ मिलता है।
गोंडा के नान बाबू ने पारंपरिक खेती छोड़ी, बैंगन से ढाई हजार लगाकर कमाए 60 हजार
गोंडा के इटियाथोक के किसान नान बाबू गोस्वामी ने पारंपरिक फसलों के बजाय बैंगन की खेती अपनाई और लगभग 15 बिस्वा जमीन पर मामूली लागत में अच्छी आमदनी हासिल कर रहे हैं। उनकी सफलता देखकर आसपास के कई किसान भी सब्जी उत्पादन की ओर बढ़ रहे हैं।
बीएससी एग्रीकल्चर के बाद चुनी खेती, तीन एकड़ गन्ने पर 60 हजार लागत और ढाई लाख तक की कमाई
गोंडा के एक युवा किसान ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई के बाद नौकरी की जगह जैविक खेती को करियर बनाया और तीन एकड़ गन्ने से सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।
केला और कपास की जगह मनोज पाटिल ने अपनाई पपीते की खेती, 5 एकड़ से कमा रहे लाखों, 10 लोगों को मिला रोजगार
किसान मनोज पाटिल ने केला और कपास की पारंपरिक खेती छोड़कर 5 एकड़ जमीन में पपीते की खेती शुरू की और अब इससे सालाना लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। इस खेती से उन्होंने करीब 10 लोगों को रोजगार भी दिया है।
बागवानी खेती की तैयारी का सही मौसम, अभी से शुरू करें ये काम, फलदार बाग लगाकर कमाएं अच्छी आमदनी
सीकर में बढ़ती खेती लागत के बीच किसान अब बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञ के अनुसार आम, अमरूद, अनार समेत कई फलदार पेड़ों के बाग के लिए गड्ढों की खुदाई का काम अभी से शुरू कर देना चाहिए।
भिंडी बनी किसान की 'हरी कमाई', 75 डिसमिल खेत से रमाशंकर कुशवाहा कर रहे लाखों की आमदनी
सीधी जिले के मोड़ी गांव के किसान रमाशंकर कुशवाहा ने 75 डिसमिल जमीन में भिंडी की खेती कर मिसाल कायम की है। करीब 20 हजार रुपये की लागत से तैयार फसल से वह एक सीजन में एक लाख रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं।
समस्तीपुर में मशरूम की 12 किस्मों का प्रमाणित बीज और मुफ्त प्रशिक्षण, जानिए सरकारी दर
समस्तीपुर के पूसा स्थित कृषि विश्वविद्यालय के मशरूम सेंटर पर किसानों को 12 किस्मों का प्रमाणित बीज मात्र 110 रुपये प्रति किलोग्राम की सरकारी दर पर मिल रहा है, साथ ही उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है।
बुरहानपुर की 60 वर्षीय महिला किसान बनीं मिसाल, 5 एकड़ में जैविक खेती से हर साल कमा रहीं लाखों
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक तीसरी पास महिला किसान बीते 10 वर्षों से जैविक खेती कर रही हैं और 5 एकड़ जमीन से हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।
गोंडा के राजेश वर्मा ने 2 बीघा में लगाई तरबूज की फसल, सागर किंग किस्म से तगड़ी कमाई, रोज बिक रहा 5 क्विंटल माल
गोंडा के मनकापुर के किसान राजेश कुमार वर्मा ने गेहूं-धान छोड़कर 2 बीघा में सागर किंग किस्म के तरबूज की खेती शुरू की और अब रोजाना करीब 5 क्विंटल माल बेचकर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।
नौकरी की राह छोड़ खेती में बनाई पहचान, खीरा समेत इन फसलों से सालाना 15 लाख कमा रहे मुकेश
सीकर के युवा किसान मुकेश बाकोलिया ने सरकारी नौकरी न मिलने पर आधुनिक खेती को अपना करियर बनाया और आज वे खीरे की खेती से ही हर सीजन 7 से 8 लाख रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं।
हल्दी-अदरक की खेती पर मोटा अनुदान, किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार की खास पहल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उद्यानिकी विभाग हल्दी और अदरक की खेती पर भारी सब्सिडी दे रहा है, जिससे किसान प्रति एकड़ 60 से 80 हजार रुपये तक की शुद्ध आय कमा सकते हैं।
देवघर के किसान ने बांस की खेती से बदली अपनी तकदीर, एक सोच से हर महीने हजारों की कमाई
देवघर के किसान अंबिका जी ने सब्जियों के लिए हर साल बांस खरीदने के बजाय करीब एक एकड़ जमीन में खुद बांस उगाना शुरू किया, जो अब उनकी अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया बन गया है। आज एक बांस करीब 200 रुपये तक बिकता है और इससे उन्हें हर महीने अच्छी कमाई हो रही है।
एक लाख की लागत से चार लाख तक की कमाई! करेले की खेती से युवा किसान अजय ने पाई बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के युवा किसान अजय ने करीब चार एकड़ में करेले की खेती की, जिसमें लगभग एक लाख रुपये लागत आई और अब तक उन्हें तीन से चार लाख रुपये का मुनाफा मिल चुका है, जबकि फसल की तुड़ाई अब भी जारी है।