उपनाम: खेती से कमाई
नौकरी की राह छोड़ खेती में बनाई पहचान, खीरा समेत इन फसलों से सालाना 15 लाख कमा रहे मुकेश
सीकर के युवा किसान मुकेश बाकोलिया ने सरकारी नौकरी न मिलने पर आधुनिक खेती को अपना करियर बनाया और आज वे खीरे की खेती से ही हर सीजन 7 से 8 लाख रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं।
हल्दी-अदरक की खेती पर मोटा अनुदान, किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार की खास पहल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उद्यानिकी विभाग हल्दी और अदरक की खेती पर भारी सब्सिडी दे रहा है, जिससे किसान प्रति एकड़ 60 से 80 हजार रुपये तक की शुद्ध आय कमा सकते हैं।
देवघर के किसान ने बांस की खेती से बदली अपनी तकदीर, एक सोच से हर महीने हजारों की कमाई
देवघर के किसान अंबिका जी ने सब्जियों के लिए हर साल बांस खरीदने के बजाय करीब एक एकड़ जमीन में खुद बांस उगाना शुरू किया, जो अब उनकी अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया बन गया है। आज एक बांस करीब 200 रुपये तक बिकता है और इससे उन्हें हर महीने अच्छी कमाई हो रही है।
एक लाख की लागत से चार लाख तक की कमाई! करेले की खेती से युवा किसान अजय ने पाई बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के युवा किसान अजय ने करीब चार एकड़ में करेले की खेती की, जिसमें लगभग एक लाख रुपये लागत आई और अब तक उन्हें तीन से चार लाख रुपये का मुनाफा मिल चुका है, जबकि फसल की तुड़ाई अब भी जारी है।
नौकरी छोड़ खेतों में रचा सफलता का इतिहास, शिक्षक अशोक पाटिल अब कहलाते हैं समृद्ध किसान
बुरहानपुर के निंबोला गांव के अशोक पाटिल ने शिक्षक की सरकारी नौकरी छोड़कर खेती को अपनाया और पिछले 15 सालों से मिक्स खेती कर हर साल तीन से चार लाख रुपये कमा रहे हैं तथा 10 से 15 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।