उपनाम: अपराध
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी, लखनऊ पुलिस ने दो शातिर साइबर जालसाजों को दबोचा
लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर एक व्यक्ति से 70 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि ये अपराधी फर्जी सिम कार्ड के जरिए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोहों की मदद कर रहे थे।
साड़ी का विवाद और पत्नी की बेवफाई का शक: 30 साल तक चकमा देने वाले दो भाइयों का ऐसे हुआ अंत
दिल्ली और मुंबई के दो चर्चित हत्याकांडों में शामिल सगे भाइयों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन दशकों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने साल 1996 और 2006 में हुए अपराधों के बाद अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बदलकर अपनी जिंदगी बसर कर र...
रायसेन: गलत पहचान बनी मौत की वजह, हार्डवेयर व्यापारी की हत्या के पीछे का सच जानकर दंग रह जाएगी पुलिस
मध्य प्रदेश के रायसेन में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हमलावर किसी और को मारना चाहते थे, लेकिन अंधेरे के कारण गलत व्यक्ति का शिकार हो गया।
झारखंड: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कर रहा था वसूली, जामताड़ा से 34 वर्षीय अनूप गिरफ्तार
झारखंड के जामताड़ा में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के पास से हथियार, फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी बरामद हुई है।
हरियाणा के यमुनानगर में मानवता शर्मसार, 11 साल की नाबालिग पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर में एक 11 साल की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने सिविल अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक फार्मेसी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था।
दिल्ली के मैदानगढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: खाने के पैसे मांगे तो कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक युवक ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने हथौड़े से वार कर अपनी मां की जान ले ली और मौके से फरार हो गया।
चंद्रपुर में अंधविश्वास का खेल: पूजा और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिला से 25.90 लाख की ठगी, 3 महिलाएं अरेस्ट
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अंधविश्वास का सहारा लेकर एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों ने पति के इलाज और घर में सुख-समृद्धि का झांसा देकर पीड़िता से कुल 25 लाख 90 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।
दिल्ली के भारत नगर पार्क में सनसनीखेज वारदात, चाकूबाजी में युवक की मौत और युवती गंभीर रूप से घायल
दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई इस चाकूबाजी में युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जहानाबाद: खाना देने में हुई देरी तो देवर का खौफनाक कदम, गड़ासे से काट दिया भाभी का गला
बिहार के जहानाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खाने की मांग को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद महिला का कटा हुआ सिर पेड़ पर टांग दिया।
नूंह में सर्कस का खतरनाक करतब बना मौत का जाल, जीवित समाधि लेने वाले युवक की जान गई
हरियाणा के नूंह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन दिन तक जमीन के अंदर रहने के स्टंट के दौरान एक 27 वर्षीय कलाकार की दम घुटने से मौत हो गई।
शिवहर: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, पुलिस की छापेमारी में 2 गिरफ्तार
बिहार के शिवहर जिले में पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा पर दबिश देकर दो नाबालिग बच्चियों को छुड़ाया है। इस मामले में संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बेगूसराय में जमीन विवाद का खूनी खेल, 100 राउंड से अधिक फायरिंग में 4 लोग घायल
बिहार के बेगूसराय में जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों की दर्जन भर बाइकें क्षतिग्रस्त कर दी हैं और मामले की जांच जारी है।
महिला ट्रेनी IPS के यौन उत्पीड़न का आरोपी उदय कृष्णा रेड्डी हिरासत में, 10 दिन से फरार था अफसर
एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी द्वारा यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाने के बाद हैदराबाद पुलिस ने ट्रेनी IPS उदय कृष्णा रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी पर अश्लील मैसेज भेजने से लेकर प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने और ब्लैकमेल करने तक के संगीन आरोप लग...
सीतामढ़ी में दहेज का खौफनाक अंत: जमीन की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को दिया जहर
बिहार के सीतामढ़ी में शादी के मात्र डेढ़ महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों पर दहेज में एक कट्ठा जमीन नहीं देने के कारण हत्या करने का आरोप है।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस की सुरक्षा में सेंध का खुलासा, लापरवाही से लीक हुए सवाल
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच में ठाणे पुलिस की SIT को बड़ी सफलता मिली है। जांच में सामने आया है कि आगरा की प्रिंटिंग प्रेस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण पेपर लीक करना आसान हो गया।