धान रोपाई के तुरंत बाद पत्ती लपेटक कीट पौधों की पत्तियों को खाकर उनकी बढ़त रोक देता है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार रस्सी से लेफ्ट राइट तकनीक अपनाकर और खेत में पानी भरकर इस कीट पर काबू पाया जा सकता है।
मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने तबाही मचा दी। मौसम विभाग ने पूरे एनसीआर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन 75 जिलों के 1183 केंद्रों पर 7,32,731 अभ्यर्थी शामिल हुए और कुल उपस्थिति 76.10 प्रतिशत रही। नकल, प्रतिरूपण और अफवाह फैलाने के मामलों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले को 'पीट देगा अहिर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक' बताकर हमला बोला है। उन्होंने सपा के सोशल मीडिया सेल को 'चप्पल चोर लोडर गैंग' तक करार दे दिया।
लखनऊ के PGI इलाके में 21 साल की एक युवती को धर्म बदलवाने, ब्लैकमेल करने और जबरन सीरिया ले जाने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई न होने से हालात बिगड़ गए।
गोरखपुर के पिपराइच इलाके में मां के मृत्यु भोज के दौरान संपत्ति और खर्च को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में गोली मार दी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश सरकार तीन तलाक और एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं के साथ-साथ बेसहारा महिलाओं को स्थायी आवास और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग पात्र लाभार्थियों का सत्यापित डेटा जुटा रहा...
आजमगढ़ के अमौडा गांव के सुशांत राय और उनकी छोटी बहन अदिति राय ने अपने दादा से निशानेबाजी सीखकर कम उम्र में ही स्टेट लेवल मेडल जीते और नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। अब दोनों भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ट्रायल दे रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक दिव्यांग अधिवक्ता को 24 घंटे से अधिक थाने में रखने पर गाजियाबाद पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और हर दिन के हिसाब से 25 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। अदालत ने यह राशि दोषी अधिकारी के वेतन से काटने को कहा है।
धान की नर्सरी तैयार होते ही पत्ता लपेटक (लीफ फोल्डर) कीट कोमल पत्तियों को मोड़कर उनके भीतर छिप जाता है और पौधों का हरा भाग चट कर जाता है। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक के अनुसार समय पर जैविक और रासायनिक उपाय अपनाकर पूरी पौध को बचाया जा सकता है।
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में मोहल्ले में मंदिर बनवा रहे 70 वर्षीय संत मिलन दास की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
आगरा में 52 साल पुरानी शादी के बाद एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति पर तलाक देने और दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने 37 से अधिक जिलों में 70 की रफ्तार से आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी से थोड़ी राहत के आसार हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPEIDA का कार्यभार अपने पास ले लिया है, जिससे प्रदेश में एक्सप्रेसवे और औद्योगिक कॉरिडोर परियोजनाओं की गति और तेज होने की उम्मीद है। इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार के फोकस के रूप में देखा जा रहा है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।