फसल सुरक्षा वैज्ञानिक के अनुसार ट्राइकोडेर्मा, बवेरिया बासियाना और स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस नामक तीन जैविक उत्पादों से भूमि शोधन कर किसान बिना कीटनाशक के मिट्टी को स्वस्थ बना सकते हैं।
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने सात महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पहले बच्चे की मौत बीमारी से होना बताया गया, लेकिन पति के शक और पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक खेत की सफाई के दौरान मिट्टी के नीचे दबे करीब 330 प्राचीन चांदी के सिक्के मिले, जिन पर अरबी और उर्दू लिपि अंकित है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सिक्के अपने कब्जे में ले लिए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के अफसरों को धमकाया है, जबकि अखिलेश यादव लगातार पार्टी की छवि से 'गुंडई' का दाग हटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
हरदोई के शाहबाद क्षेत्र के परियल गांव में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे उनके सिर पर पत्थर लगने से खून बहने लगा। मामले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य के बेटे उदयवीर राजपूत पर भीड़ जुटाकर हमला कराने का आरोप...
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा को सैफई भेजने की बात कहने वाले 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने लायक भी नहीं रहेंगे।
लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म पर घूम रहे एक संदिग्ध को जीआरपी ने पकड़ा, जिसके पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ये फोन सफर के दौरान यात्रियों से चुराए थे।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर अपने चिर-परिचित सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी की जगह ब्लैक जींस और सफेद टी-शर्ट में दिखे। उनका यह स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
बागपत की अदालत ने 27 साल पुराने मामले में 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह को बरी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से 24 घंटे कोर्ट में खड़े रहने और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। बुजुर्ग ने मुकदमा खत्म होने पर अदालत का आभार जताया।
अमरोहा में आठ साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी फरमान के ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बने मकान को पुलिस और प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
सुल्तानपुर के लोहरा मऊ गांव में स्थित यह प्राचीन शिवाला पिछले 70 वर्षों से आस्था का केंद्र है, जिसे स्थानीय व्यापारी तुलसी राम गुप्ता ने बनवाया था। शिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों के निपटारे की धीमी गति पर गहरी चिंता जताते हुए इस समस्या के समाधान के सुझाव मांगे हैं। एक मामले में आरोपी को अपील पर फैसले के लिए चार दशक से अधिक इंतजार करना पड़ा।
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में सजातीय युवकों से प्रेम करने पर 20 वर्षीय और 18 वर्षीय दो बहनों को उनके पिता और भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता फरार है।
परीक्षा देने जा रहीं दो युवतियों को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले आरोपी हसीब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।
जौनपुर के चर्चित रवि यादव एनकाउंटर मामले ने नया रुख ले लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जौनपुर से जांच रिपोर्ट तलब की है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।