मध्य प्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की नई डिवीजन बेंच आज मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट को 90 दिनों के भीतर निर्णय सुनाने को कहा है।
बोकारो के 65 वर्षीय अजय कुमार मिश्रा अपनी साइकिल पर ही गाड़ी धोने का पूरा सेटअप लेकर घूमते हैं और पिछले 45 वर्षों से बाइक, कार से लेकर बड़े वाहनों तक की धुलाई कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 99.57 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान पाने वाली ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की छात्रा अलीषा को एक दिन के लिए डीसी मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज को नजदीक से देखा और आईएएस बनने का अपन...
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने मलिक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारकर बिना होलोग्राम वाली करीब 400 पेटी अवैध शराब पकड़ी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बड़ी मात्रा में जखीरा मिलने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दिल्ली के विज्ञान भवन में 42वीं एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हरियाणा के करनाल, जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी को एनसीआर से बाहर करने पर फैसला संभव है। प्रस्ताव मंजूर हुआ तो हरियाणा का 60 प्रतिशत हिस्सा एनसीआर से बाहर हो जाएगा।
पूर्वी चंपारण के बरियारिया गांव में मुकेश भगत ने तेलापिया मछली का पालन शुरू किया है, जो खुद ही प्रजनन करती है और जिसके पालन में अतिरिक्त खर्च नहीं आता। बाजार में इसका थोक भाव करीब 130 रुपए और खुदरा 150 रुपए प्रति किलो है।
फायरिंग के आरोपी खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका पर जिला जज की अदालत ने कोई फैसला नहीं सुनाया और अपडेटेड केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई 20 जून को तय की है।
नागपुर के सोनेगांव थाना क्षेत्र में एक सैन्यकर्मी की पत्नी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और मध्य प्रदेश ले जाकर जबरन धर्मांतरण व निकाह का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कलमा पढ़ाने वाला मौलाना...
लातूर के कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे का कहना है कि लोकसभा पहुंचने के बाद उनकी आमदनी घट गई है, क्योंकि वह अपनी मेडिकल प्रैक्टिस को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।
सरोवर नगरी नैनीताल को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने प्लास्टिक और कांच के कचरे की खरीद शुरू की है, जिसमें हर बोतल या निर्धारित वस्तु पर 2 रुपये डिजिटल भुगतान किया जा रहा है।
शिवपुरी जिले में पिछले दो सालों से मक्के की खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। कृषि विभाग ने बेहतर उत्पादन के लिए कुछ चुनिंदा हाइब्रिड किस्में बोने की सलाह दी है।
सागर में 19 जून से शादी-विवाह के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं और बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के कई बाजारों में मात्र ₹100 से लेकर ₹10,000 तक की साड़ियों की भरमार है, जहां हर बजट के खरीदार अपनी पसंद की साड़ी ले सकते हैं।
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए अपने सभी 24 विधायकों को रांची के एक होटल में ठहराने जा रहा है। दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के मैदान में होने से मुकाबला रोचक हो गया है।
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 1500-1500 रुपये की योजना के नियमों में फिर फेरबदल कर 18 से 20 साल की महिलाओं को इसके दायरे से बाहर कर दिया है। अब यह राशि 21 से 59 वर्ष की महिलाओं को ही कुछ शर्तों के साथ मिलेगी।
हरियाणा में आंधी-तूफान और बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, मगर तबाही भी मचाई। भिवानी के सिवानी में करीब 100 मीटर ऊंचा धूल का बवंडर उठा, जबकि हांसी में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।