श्रीनगर के जेकेएनसी सांसद आगा सैयद राहला महदी ने दावा किया कि यूसुफ पठान को संसद में बुलडोजर की धमकी देकर डराया गया था, जिसके बाद उन्होंने बगावत का रास्ता चुना। महुआ मोइत्रा ने इन दावों को सही ठहराते हुए असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनेंगे। फैसला कानूनी राय के आधार पर मानसून सत्र से पहले लिए जाने की संभावना है।
भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जींद दौरे के दौरान कहा कि संगठन में मौजूदा जिलाध्यक्षों को लेकर किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और सभी अपने पदों पर बने रहेंगे।
कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर की 2006 में हुई हत्या के मामले में मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट 20 जून को फैसला सुनाएगी। पूर्व मंत्री पदमसिंह पाटिल समेत 8 आरोपियों की किस्मत का इस फैसले से तय होगी।
नूंह के कंट्रोल्ड एरिया स्थित भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में प्रशासन ने 18 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित तीन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई पक्के निर्माण, बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क गिराए गए।
जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में एक शख्स ने करीब एक करोड़ रुपये की उधारी के विवाद में अपने दोस्त की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
भरतपुर के अपना घर आश्रम में करीब 1.5 किलोमीटर लंबा एक्यूप्रेशर टाइल्स वाला परिक्रमा मार्ग और औषधीय पौधों से सजी नवग्रह वाटिका तैयार की गई है, जो आध्यात्मिक शांति और स्वास्थ्य लाभ का केंद्र बन गई है।
मध्य प्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की नई डिवीजन बेंच आज मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट को 90 दिनों के भीतर निर्णय सुनाने को कहा है।
बोकारो के 65 वर्षीय अजय कुमार मिश्रा अपनी साइकिल पर ही गाड़ी धोने का पूरा सेटअप लेकर घूमते हैं और पिछले 45 वर्षों से बाइक, कार से लेकर बड़े वाहनों तक की धुलाई कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 99.57 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान पाने वाली ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की छात्रा अलीषा को एक दिन के लिए डीसी मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज को नजदीक से देखा और आईएएस बनने का अपन...
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने मलिक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारकर बिना होलोग्राम वाली करीब 400 पेटी अवैध शराब पकड़ी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बड़ी मात्रा में जखीरा मिलने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दिल्ली के विज्ञान भवन में 42वीं एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हरियाणा के करनाल, जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी को एनसीआर से बाहर करने पर फैसला संभव है। प्रस्ताव मंजूर हुआ तो हरियाणा का 60 प्रतिशत हिस्सा एनसीआर से बाहर हो जाएगा।
पूर्वी चंपारण के बरियारिया गांव में मुकेश भगत ने तेलापिया मछली का पालन शुरू किया है, जो खुद ही प्रजनन करती है और जिसके पालन में अतिरिक्त खर्च नहीं आता। बाजार में इसका थोक भाव करीब 130 रुपए और खुदरा 150 रुपए प्रति किलो है।
फायरिंग के आरोपी खान सर के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका पर जिला जज की अदालत ने कोई फैसला नहीं सुनाया और अपडेटेड केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई 20 जून को तय की है।
नागपुर के सोनेगांव थाना क्षेत्र में एक सैन्यकर्मी की पत्नी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और मध्य प्रदेश ले जाकर जबरन धर्मांतरण व निकाह का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कलमा पढ़ाने वाला मौलाना...
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।