शादी का सीजन शुरू, सागर के इन बाजारों में ₹100 से ₹10,000 तक मिलेंगी हर बजट की साड़ियां मध्य प्रदेश एक महीने पहले 23
सागर में 19 जून से शादी-विवाह के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं और बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के कई बाजारों में मात्र ₹100 से लेकर ₹10,000 तक की साड़ियों की भरमार है, जहां हर बजट के खरीदार अपनी पसंद की साड़ी ले सकते हैं।

शादी-ब्याह का सीजन सिर पर है और इसके साथ ही सागर के बाजारों में चहल-पहल तेज हो गई है। शहर में 19 जून से विवाह समारोहों की शुरुआत हो रही है, जिसकी झलक अभी से बाजारों की रौनक में नजर आने लगी है। भड़ली नवमी तक यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। इस मौसम में सबसे ज्यादा मांग कपड़ों की रहती है और इनमें साड़ियां सबसे आगे हैं।

एक ही तारीख पर कई शादियां, खरीदारी की भागदौड़

शादी करने वाले परिवार केटरिंग से लेकर गार्डन और होटल तक पहले ही बुक कर चुके हैं। हालत यह है कि एक-एक तारीख पर कई-कई शादियां हो रही हैं। ऐसे में खरीदारी के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए हम कुछ ऐसे बाजारों की जानकारी दे रहे हैं जो अच्छे भी हैं और किफायती भी।

इन तय लोकेशन पर पहुंचने से सबसे बड़ा फायदा समय की बचत का होगा। आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अपने बजट के मुताबिक इन जगहों पर पहुंचकर मनचाही साड़ी खरीद सकते हैं।

गोद भराई से लग्न तक, दर्जनों साड़ियों की जरूरत

शादी में गोद भराई से लेकर लग्न समारोह, इंगेजमेंट और विवाह आयोजन तक दर्जनों साड़ियों की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि लोग कम बजट में ये कपड़े खरीदना चाहते हैं।

शादी में आने वाले रिश्तेदारों और दूसरे लोगों को व्यवहार में देने वाली साड़ियां 200 रुपए से शुरू होती हैं और अलग-अलग वैरायटी में 2000 रुपए तक में मिल जाती हैं। गोद भराई के लिए अच्छी वैरायटी की साड़ियां 500 रुपए से शुरू होकर 10000 रुपए तक में उपलब्ध हैं। सिल्क, कॉटन मिक्स, सूती और हस्तशिल्प जैसी कई अलग-अलग वैरायटी में साड़ियां खरीदी जा सकती हैं।

केंट शॉपिंग मॉल

सागर के सिविल लाइन और कैंट क्षेत्र की सीमा पर केंट शॉपिंग मॉल स्थित है। यहां करीब एक दर्जन कॉमन कपड़ों की शानदार दुकानें हैं, जहां फर्स्ट क्लास सुविधाओं के साथ किसी बड़े शहर जैसा अहसास होता है। यहां साड़ियों की खरीदारी 500 रुपए से शुरू होकर 10000 रुपए तक जाती है।

नया बाजार (सिंधी बाजार)

शहर का नया बाजार, जिसे लोग सिंधी बाजार के नाम से भी जानते हैं, साड़ियों का बड़ा केंद्र है। यहां हर किस्म और हर रेंज की सस्ती से महंगी साड़ियां मिल जाती हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा भीड़ इसी बाजार में देखी जा रही है, जहां महज ₹100 में भी साड़ी खरीदी जा सकती है।

कटरा बाजार

सागर के कटरा बाजार में साड़ियों के शोरूम हैं, जहां एक ओर महंगी-महंगी साड़ियां मिलती हैं तो दूसरी ओर छोटी दुकानें भी मौजूद हैं। इन दुकानों में बेहद किफायती और सस्ते रेट पर 200 रुपए से साड़ियों की शुरुआत होती है।

निगम मार्केट

शहर के निगम मार्केट में मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ-साथ आम लोग भी आसानी से खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि यहां बेहतरीन क्वालिटी की साड़ियां वाजिब दामों में मिलती हैं। यह भी कपड़ों का एक अच्छा और बड़ा बाजार है।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप