देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने 8 जून 2026 से MCLR में 10 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे होम लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की EMI महंगी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ₹500000 का लोन लेकर शुरू किए गए बुटीक की कारीगरी आज सऊदी अरब, अमेरिका और लंदन तक पसंद की जा रही है, जिससे हर साल तीन से चार लाख रुपए की कमाई हो रही है।
समुद्र तल से करीब 11,578 फीट की ऊंचाई पर बन रही 13.153 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग के मुख्य हिस्से के दोनों छोर आपस में जोड़ दिए गए हैं। इस सुरंग के शुरू होने पर साढ़े तीन घंटे का जोखिमभरा सफर सिमटकर महज 15 मिनट का रह जाएगा।
बीते एक महीने में सोना ₹10,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹60,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। 9 जून को MCX पर दोनों कीमती धातुएं भारी दबाव में कारोबार करती दिखीं।
मऊ के किसान रामलेश मौर्य ने फरवरी में देरी से रोपाई के बावजूद ड्रिप सिंचाई और बेड विधि अपनाकर एक समान आकार वाली प्याज की शानदार फसल उगाई और बाजार में अच्छी कीमत पा रहे हैं।
हर महीने छोटी रकम की SIP या शुरुआत में एकमुश्त बड़ा निवेश—10 साल की अवधि में दोनों रणनीतियों का गणित और जोखिम समझिए ताकि आप अपने लिए सही फैसला ले सकें।
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1,398 करोड़ का बोनस घोषित किया है, जिसका लाभ करीब 7.7 लाख योग्य पॉलिसीधारकों को मिलेगा। यह रकम पिछले साल के मुकाबले 18.7 फीसदी ज्यादा है।
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक अमेरिका की धारा 301 जांच पूरी होने के बाद ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (BTA) का पहला चरण फाइनल हो पाएगा। यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी होना अहम है, क्योंकि उसके बाद 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ खत्म हो जाएगा।
सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की सालाना सीमा 9 से घटाकर 4 कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम लाभार्थियों की औसत घरेलू खपत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
8वें वेतन आयोग के लागू होने में हो रही देरी कर्मचारियों के लिए बड़े वित्तीय लाभ का रास्ता खोल सकती है, क्योंकि देर से मिलने वाला एकमुश्त एरियर लाखों रुपये तक पहुंच सकता है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता अवधि बढ़ाने के साथ-साथ वाहन स्वामित्व ट्रांसफर और परमिट नवीनीकरण को पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी में है। इससे लोगों को आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार देश में प्रधानमंत्री जनधन योजना के खातों की संख्या रिकॉर्ड 58 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। इस पहल ने करोड़ों लोगों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है।
वेदांता ग्रुप ने अपने तांबा बिजनेस को 'वेदांता कॉपर' और निकल बिजनेस को 'वेदांता निकल' नाम दिया है। कंपनी के मुताबिक यह कदम 'वेदांता 2.0' रणनीति के तहत कारोबार को ज्यादा संगठित और बाजार में पहचान योग्य बनाने के लिए उठाया गया है।
गर्मियों में भरपूर बिजली देने वाले सोलर पैनल सर्दियों में कैसे काम करते हैं और क्या सिर्फ सौर ऊर्जा के भरोसे पूरे घर का खर्च चल सकता है, इस पर सीईईडब्ल्यू की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी ने अपनी राय साझा की है।
खंडवा जिले की नई पहल ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के लिए उम्मीद बनकर उभरी है। बतख पालन और एकीकृत एक्वा मॉडल के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अंडों से कमाई की तैयारी कर रही हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।