जनवरी के ऑल टाइम हाई से चांदी अब तक 44.30 प्रतिशत टूट चुकी है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक अगले तीन महीने चांदी के लिए कमजोर रहेंगे, जबकि 2027 से 2029 तक का दौर निवेश के लिहाज से सुनहरा साबित होगा।
मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,500 रुपये उछलकर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।
ईरान युद्ध और शेयर बाजार की भारी गिरावट के बावजूद हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 46.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इसका भाव 900 रुपये तक पहुंच सकता है।
गोंडा की गृहिणी विमला मौर्य ने घर की खाली जमीन को जैविक किचन गार्डन में बदलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी। इसी से होने वाली कमाई से वे घर का खर्च और बीमार पति का इलाज दोनों संभाल रही हैं।
क्या कोई व्यक्ति अपनी खाली ज़मीन या बड़ी छत पर सोलर पैनल लगाकर सीधे आस-पड़ोस या गांव में बिजली बेच सकता है? सीईईडब्ल्यू की एक्सपर्ट भावना त्यागी बता रही हैं कि कानून इस बारे में क्या कहता है।
एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक इन तीनों कंपनियों के शेयरों ने हालिया गिरावट में भी बाजार के सामने अच्छी मजबूती दिखाई है और इनके चार्ट पर ब्रेकआउट के संकेत बने हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि ये शेयर महीनेभर में ही 16 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं।
पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर के समक्ष याचिका दाखिल कर अपने कार्यकाल का नवीनीकरण न किए जाने को चुनौती दी है और ट्रस्ट की गवर्नेंस, पारदर्शिता तथा हितों के टकराव पर कई सवाल उठाए हैं।
क्विक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने अपडेटेड IPO ड्राफ्ट में FY26 में 5,905 करोड़ रुपये से ज्यादा के शुद्ध घाटे, ED की पूछताछ और डार्क पैटर्न मामले का खुलासा किया है। हालांकि कंपनी की ऑपरेशनल आय दोगुने से ज्यादा बढ़कर 22,623 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड स्मार्ट मीटर निर्माता इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को 3050 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी 4.7 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर के साथ देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बन जाएग...
टीमलीज सर्विसेज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्तवर्ष में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का वेतन 8.6 फीसदी से 10.2 फीसदी तक बढ़ सकता है। ईवी, फिनटेक और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है।
सीधी जिले के गोपालपुर निवासी शिवम शुक्ला ने हैदराबाद की अकाउंटेंट की नौकरी छोड़कर अपने गांव में डेयरी व्यवसाय शुरू किया और आज इसी से सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के एक युवक ने कतर की नौकरी छोड़कर मुंबई में मिले आइडिया से प्रेरित होकर अपने गांव में ‘उपसरपंच चाय’ नाम से स्टार्टअप शुरू किया और आज रोजाना सैकड़ों कप चाय बेचकर खुशहाल जीवन जी रहा है।
ग्रेटर नोएडा के उद्यमी अमित उपाध्याय ने नौकरी छोड़कर कारोबार की राह चुनी और कैंसिल ऑर्डर, कर्ज व आर्थिक संकट से जूझते हुए आज सालाना 5 से 7 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक पहुंच गए हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के विपिन सिंह ने ग्राफ्टिंग और क्रॉस ब्रीडिंग से एक ही पेड़ पर 25 किस्म के आम उगा दिए हैं। 75 डिसमिल जमीन पर तैयार उनके अनोखे बगीचे ने उन्हें इलाके में 'मैंगो मैन' की पहचान दिला दी है।
मधुबनी की स्वाति झा ने 2016 में एक छोटे कमरे से मशरूम का कारोबार शुरू किया था और आज वह AC प्लांट में ऑस्टर, बटन और मिल्की मशरूम उगाकर दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में अपना उत्पाद भेज रही हैं। घर बैठे ही वह सालाना लाखों रुपये कमा रही हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।