अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट फर्म ओपनडोर भारत में अपना कामकाज बंद कर रही है, जिससे लगभग 250 भारतीय कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी अपने ऑपरेशनल कामकाज को वापस अमेरिका में ग्राहकों के नजदीक ले जा रही है।
नेपाल ने स्पष्ट किया है कि भारत से आम के आयात पर कोई रोक नहीं है, हालांकि कुछ नई पौध-स्वास्थ्य शर्तें लागू की गई हैं, जिन पर भारत ने आपत्ति जताते हुए मामला डब्ल्यूटीओ में उठाया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने एक भारतीय उद्यमी का वीजा यह कहकर खारिज कर दिया कि उनका अपने देश से पर्याप्त संबंध नहीं है, जबकि उद्यमी भारत में पैदा हुए, यहीं पढ़े और 115 करोड़ रुपये सालाना रेवेन्यू वाली कंपनी चलाते हैं। सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्...
इसी सप्ताह की शुरुआत में नेपाल द्वारा भारतीय आम के आयात पर प्रतिबंध की खबर आई थी, लेकिन अब नेपाल सरकार ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि आयात पर कोई रोक नहीं है, बस कुछ नियमों का पालन जरूरी होगा।
सोलर पैनल पर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर भारी सब्सिडी दे रही हैं, जो कई जगह करीब 60 फीसदी तक पहुंच जाती है। जानिए सब्सिडी, राज्यवार प्रक्रिया और PM सूर्य घर योजना से जुड़ी अहम बातें।
हरियाणा की ग्लोबल सिटी परियोजना में 620 से 700 मीटर ऊंचा मिक्स्ड-यूज टावर बनाने की योजना है, जिसके लिए HSIIDC ने 6.7 एकड़ जमीन तय की है। यह देश की सबसे ऊंची और बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत बन सकती है।
शेयर बाजार में आज TCS, इंफोसिस, विप्रो और HCL Tech समेत बड़े IT शेयर तेजी से लुढ़के और निफ्टी IT इंडेक्स 2% से ज्यादा गिर गया। AI को लेकर बढ़ती चिंताओं और HSBC की एक रिपोर्ट ने इस बिकवाली को और हवा दी है।
कभी रेलवे स्टेशनों की पहचान रहीं पीसीओ बूथ, सिक्के वाली वजन मशीन, कागजी रिजर्वेशन चार्ट, एनालॉग घड़ियां और टेलीग्राम काउंटर जैसी पांच चीजें नई तकनीक के दौर में अब लगभग गायब हो चुकी हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच ताजा तनाव के बीच MCX पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इंट्राडे में चांदी 2,30,493 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई।
केंद्र सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर लगने वाली सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को शून्य कर दिया है। इस कदम से आम उपभोक्ताओं, गन्ना किसानों और पेट्रोलियम कंपनियों तीनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कोरोना काल में 32 लाख रुपये डूबने के बाद रांची के संजीत ने लोन लेकर संजीत एवियशन एकेडमी और एक होम डेकोर कंपनी खड़ी की। आज उनका सालाना टर्नओवर करोड़ों रुपये में है और उनके साथ 50 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।
केंद्र सरकार ने नेपाल द्वारा भारतीय आम के आयात पर प्रतिबंध की खबरों को गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय के मुताबिक इस साल जनवरी से अब तक नेपाल को 2,005 टन आम भेजा जा चुका है और निर्यात बिना किसी रुकावट के चल रहा है।
गुजरात के बनासकांठा की दरियाबेन राजपूत ने मामूली शुरुआत से डेयरी कारोबार खड़ा किया और आज उनके पास 300 से ज्यादा मवेशी हैं। हर दिन करीब 1,000 लीटर दूध की सप्लाई के साथ उनकी सालाना कमाई 1.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
जापान के सॉफ्टबैंक के बाद अब ADIA समर्थित प्लैटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट लेंसकार्ट में अपनी करीब 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचने जा रहा है, जिससे लगभग 1,944 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।
सेबी की जांच का सामना कर रही राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता का दावा है कि हजारों स्पष्टीकरणों के बाद अब केवल 9 मुद्दे लंबित हैं। उनका कहना है कि 15.15 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का विवाद वित्तीय आंकड़ों की गलत व्याख्या से उपजा है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।