उपनाम: सुप्रीम कोर्ट
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां भारत लाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
टोक्यो के रेंकोजी मंदिर में रखी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों को भारत वापस लाने के लिए उनकी बेटी अनीता बी. फाफ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, बैंक खाते फ्रीज रखने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के उन बैंक खातों को फ्रीज रखने के मामले में दखल देने से साफ मना कर दिया है, जिन्हें ईडी ने जांच के दौरान जब्त किया था। शीर्ष अदालत ने कहा है कि पार्टी अपने दैनिक खर्चों के लिए हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी मे...
कोर्ट की टिप्पणियों का सोशल मीडिया पर गलत इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट ने CJP मामले में मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही और जजों की मौखिक टिप्पणियों को मीम्स बनाकर कमाई करने के चलन पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़े मामले में केंद्र और अन्य संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, अपीलों के निपटारे पर जताई सख्ती
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले में ECI से जवाब तलब किया है और प्रभावित लोगों की अपीलों के निपटारे की रिपोर्ट मांगी है।
रांची का ये है टॉप लॉ कॉलेज! फिल्मी सेट जैसा है यहां का कैंपस, पढ़ाई के बाद छात्र सुप्रीम कोर्ट में करते हैं वकालत
झारखंड की राजधानी रांची स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च ऑफ लीगल स्टडीज अपनी शानदार पढ़ाई और खूबसूरत कैंपस के लिए देशभर में मशहूर है। यहाँ के छात्र अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में वकालत का मुकाम हासिल करते हैं।
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आंखों के इलाज के लिए 3 हफ्ते विदेश जाने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को पलट दिया है जिसमें उनकी विदेश यात्रा की अर्जी खारिज कर दी गई थी।
भोपाल में सड़क पर आर-पार की जंग: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर भिड़े रहवासी और व्यापारी
भोपाल में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर तनाव चरम पर है। एक ओर व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर रहवासी अतिक्रमण हटाने के लिए लामबंद हो गए हैं।
पटना सिटी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, कंगन घाट से नौजर घाट तक घरों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
पटना सिटी में गंगा किनारे बसे सैकड़ों परिवारों को घर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग दशकों पुराने अपने मकानों को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं और इसे लेकर भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
देश के 5 हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिफारिशों पर लगाई मुहर
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के अलग-अलग हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अपनी सिफारिशें भेजी हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा धांधली: मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की उठी मांग
झारखंड में 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और परीक्षा को दोबारा कराने की मांग की गई है।
विदेश में इलाज की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी आंखों के उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने पाटन विधानसभा चुनाव में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने से इनकार कर दिया है, जिससे अब मामले में हाईकोर्ट में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
बेगुनाह शख्स ने 22 साल काटे सलाखों के पीछे, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल मर्डर केस में सुनाई बड़ी टिप्पणी
ओडिशा के अर्जुन जानी को ट्रिपल मर्डर केस में 22 साल की जेल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने इस घटना को आपराधिक न्याय प्रणाली की सामूहिक विफलता बताया है।
नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- न ज्यादती करने वाले पुलिसकर्मी बचेंगे और न ही प्रदर्शन की आड़ लेने वाले अपराधी
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को राहत नहीं दी जाएगी।
भोपाल: रिहायशी इलाकों में दुकानों पर ताले, व्यापारियों ने दी आत्महत्या की धमकी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भोपाल में रिहायशी क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक दुकानों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है, जिसका व्यापारी वर्ग कड़ा विरोध कर रहा है।