उपनाम: बिहार पुलिस
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों का बड़ा आरोप, पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस पर FIR दर्ज नहीं
भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों ने गहरा आक्रोश जताया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके बेटे को सरेंडर करने के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी।
भोजपुर एनकाउंटर मामला: मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस, मांगी रिपोर्ट
बिहार के भोजपुर एनकाउंटर मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
भोजपुर एनकाउंटर: भरत भूषण तिवारी मामले में सुर्खियों में आए एसपी राज कौन हैं?
बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम और पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के बीच जिले के पुलिस अधीक्षक राज चर्चा के केंद्र में हैं।
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार पुलिस का बड़ा बयान, शाहपुर पुलिस की लापरवाही मानी
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी चूक स्वीकार की है। एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि इस मामले में लापरवाही के चलते कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और जांच जारी है।
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मां का छलका दर्द, कहा- भारत माता की जय बोलते हुए बेटे को मार दी गोली
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनके परिवार ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मां और भाई ने इसे फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
बिहार एक्साइज सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एक्साइज विभाग में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
गोपालगंज पुलिस का बड़ा प्रहार, पशु तस्करी से कमाई गई 3.40 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
बिहार के गोपालगंज में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने कुख्यात तस्कर अरमान खान की 3.40 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को प्रस्ताव भेजा है।
बिहार पुलिस का काला कारनामा: प्रतापगंज थाने में जब्त कफ सिरप चुराकर बेचा, थानाध्यक्ष निलंबित और 4 पुलिसकर्मी जेल भेजे गए
बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज थाने के मालखाने से 6162 जब्त कफ सिरप बोतलें गायब पाई गईं। जांच में भारी भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया और 4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
समस्तीपुर में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 115 युवक-युवतियां मुक्त, कई नाबालिग भी शामिल
बिहार के समस्तीपुर में पुलिस ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ा। असम और पश्चिम बंगाल से लाए गए 115 युवक-युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जिनमें 48 लड़कियां, 67 लड़के और कई नाबालिग शामिल हैं।
भोजपुर में कथित फर्जी एनकाउंटर: 'सरेंडर के बाद बेटे को गोली मारी', भरत तिवारी की मौत से गांव में भारी आक्रोश
बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में घायल युवक भरत तिवारी की पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सरेंडर के बाद उसे गोली मारी गई, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने पहले फायरिंग की थी।
ससुराल में 'दोस्तों' को बुलाया, सास के माथे पर सटाया कट्टा और लूट ली पूरी तिजोरी, साजिश का सच चौंकाने वाला
पटना के दानापुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट हुई, लेकिन जांच में सामने आया कि पूरी साजिश घर की बहू ने ही रची थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बहू समेत चार आरोपियों को दबोच लिया।
सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की तैयारी थी, बेगूसराय पुलिस के इनपुट पर समस्तीपुर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्य दबोचे
समस्तीपुर में केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही और कक्षपाल भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद हुए।
मुजफ्फरपुर से NEET समेत कई परीक्षाओं के फर्जी पेपर बेचने वाले चार गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने NEET-UG समेत कई परीक्षाओं के फर्जी क्वेश्चन पेपर बेचने के आरोप में मुजफ्फरपुर जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले से पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर इन चारों को धरा गया।
8 बार नाकाम हुए, कुल्फी बेचकर पाला परिवार! 9वीं कोशिश में बिहार पुलिस में चयन, धीरज की प्रेरक कहानी
जहानाबाद के धीरज कुमार ने आठ बार असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और नौवें प्रयास में बिहार पुलिस में जगह बनाई। जिस समय मेरिट लिस्ट जारी हुई, उस वक्त वे बाजार में मटका कुल्फी बेच रहे थे।
बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत में मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष और उनके चालक की जान चली गई। सभी अधिकारी पटना से प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे।