उपनाम: बिहार पुलिस
कटिहार: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने रची पति की खौफनाक साजिश, MVI अधिकारी पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया रेलकर्मी
कटिहार रेल मंडल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की पटकथा लिखी। पुलिस ने करीब 34 दिनों की लंबी जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।
पटना में स्पा और ब्यूटी पार्लरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बंटी हत्याकांड के बाद सख्त हुई प्रशासन
पटना में देह व्यापार का विरोध करने वाले बंटी यादव की हत्या के बाद पुलिस ने शहरभर के स्पा और ब्यूटी पार्लरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम भी शामिल रही।
बिहार दारोगा परीक्षा में सनसनीखेज धांधली, बायोमेट्रिक का काम करने वाले ही निकले मास्टरमाइंड
बिहार में मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेने वाले कर्मी ही नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सूत्रधार पाए गए।
बिहार मद्य निषेध परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी
पटना के एक परीक्षा केंद्र पर बिहार मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा के दौरान एक छात्र को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बिहार के समस्तीपुर में ऐतिहासिक मठ से डेढ़ करोड़ के प्राचीन आभूषण और अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, इलाके में हड़कंप
बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ से चोरों ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की लगभग दो सौ साल पुरानी बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियां और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं, जिसकी कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।
बिहार के हाजीपुर में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में सेना के जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या, बुजुर्ग दादी लापता
बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने सेना के एक जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से घर की बुजुर्ग दादी भी लापता हैं।
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: पटना में नशे में धुत मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू कराने वाली पुलिस खुद सवालों के घेरे में है। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुजफ्फरपुर दहेज हत्याकांड: बीडीओ मनोज कुमार की गर्लफ्रेंड दरोगा अनु कुमारी गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में चर्चित अमृता कुमारी मौत मामले में पुलिस ने आरोपी बीडीओ की प्रेमिका महिला दरोगा को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। अमृता की मौत के पीछे दहेज की मांग और अवैध संबंधों का आरोप लगाया गया है।
समस्तीपुर में खौफनाक वारदात, दो युवकों की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप
बिहार के समस्तीपुर में देर रात हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
पटना: डांस का लालच देकर नाबालिग का अपहरण, होटल में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, 11 लोग गिरफ्तार
पटना के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर अपहृत नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में दो महिला डांसरों समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने लड़की को डांस का बहाना बनाकर बुलाया था।
दरभंगा में निर्माणाधीन दीवार के पास जोरदार धमाका, झोले में रखा संदिग्ध बम फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल
बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन चारदीवारी के पास संदिग्ध बम फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोतिहारी में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कंबोडिया मानव तस्करी रैकेट से जुड़े संदिग्ध का मोबाइल जब्त, पूछताछ के लिए मिला समन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क के एक संदिग्ध को दबोचा है, जिसके कंबोडिया भेजने वाले गिरोह से जुड़े होने का शक है।
गया में पीओएस एजेंट गिरफ्तार: 22 राज्यों में फैला था 2.91 करोड़ की ठगी का जाल, 47 सिम कार्ड बरामद
बिहार के गया में पुलिस ने एक पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसके द्वारा सक्रिय किए गए सिम कार्डों के जरिए देश भर में 2.91 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।
पटना में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: धनरूआ अंचल कार्यालय का क्लर्क 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बिहार के पटना जिले में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरूआ अंचल कार्यालय के एक क्लर्क को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मुंगेर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी गैंगस्टर 'राणा भाई' के संपर्क में था गिरफ्तार सद्दाम
बिहार के मुंगेर में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी नेटवर्क और राणा भाई के संपर्क में था।