उपनाम: बिहार पुलिस
खान सर की गिरफ्तारी के लिए पटना एसएसपी ने गठित की पांच सदस्यीय टीम, जानें कौन-कौन शामिल
खान सर के नाम से मशहूर फैजल खान की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पटना एसएसपी ने पांच सदस्यीय विशेष टीम बनाई है। दूसरी ओर फैजल खान के वकील कल सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं।
गुरु रहमान की मुफ्त कोचिंग से बदली किस्मत: बिहार को मिली पहली ट्रांसजेंडर दारोगा, 17 बने सिपाही, रहना-खाना सब मुफ्त
पटना के शिक्षक गुरु रहमान की निशुल्क कोचिंग और हॉस्टल की मदद से 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी बिहार पुलिस में सिपाही बने हैं, जबकि मानवी मधु कश्यप राज्य की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनीं।
ट्रंप के खिलाफ अभद्र पोस्ट करना पड़ा भारी, जहानाबाद का युवक एटीएस के हत्थे चढ़ा
सोशल मीडिया मंच एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जहानाबाद के मोहम्मद सेराज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पटना एटीएस और जहानाबाद साइबर थाने की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
बंद कमरे में दो लोग और एक करोड़ का प्रस्ताव — पूर्व डीजीपी अभ्यानंद ने सुनाया 40 साल पुराना वाकया
बिहार के पूर्व डीजीपी अभ्यानंद ने एक पॉडकास्ट में बताया कि 1986 में सीबीआई में तैनाती के दौरान एक हाई कोर्ट सुनवाई में शामिल न होने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये की रिश्वत का प्रस्ताव दिया गया था। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
सुरक्षा घटाए जाने से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को लौटाया
सुरक्षा में कटौती के विरोध में लालू परिवार ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। दो दिन पहले गृह विभाग ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा समाप्त कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी।
खान सर हुए अंडरग्राउंड, मोबाइल भी बंद; गिरफ्तारी पर सस्पेंस, कोर्ट में सरेंडर की अटकलें, कोचिंग के बाहर छात्रों का हुजूम
हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना के मशहूर शिक्षक खान सर अपने कोचिंग संस्थान से गायब हैं और उनका फोन भी बंद है। आज पटना कोर्ट में उनके आत्मसमर्पण की अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि कोचिंग सेंटर के बाहर हजारों छात्र जमा हैं।
भागलपुर में आधी रात नशे के खिलाफ छापेमारी बनी बवाल, महिलाओं की पिटाई का आरोप
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग में नशीले पदार्थ की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है।
जमीन और फॉर्च्यूनर की रंजिश में गई गोविंद शर्मा की जान? मुजफ्फरपुर हत्याकांड में सामने आए नए राज़
मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में नामजद आरोपी रनंजय ओंकार की गिरफ्तारी के बाद जमीन और एक काली फॉर्च्यूनर को लेकर पुराने विवाद की परतें खुल रही हैं। जांच में एक महिला डॉक्टर और बाबुल चौधरी की भूमिका भी सामने आई है।
पटना: खान सर की कोचिंग पर हमले में नया मोड़, गोलीबारी के दावे से पीछे हटे, FIR में फायरिंग का जिक्र तक नहीं
पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले को लेकर खान सर खुद अपने बयानों में उलझते दिख रहे हैं। घटना की रात गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर की एफआईआर में फायरिंग का कोई उल्लेख नहीं है, जबकि पुलिस भी रात में ही गोलीबारी से इनकार कर चुकी है।