लंबी फ्लाइट, ट्रेन या रोड ट्रिप में अकड़ी पीठ और भारी पैरों से राहत के लिए स्मार्ट ट्रैवलर अब बैग में एक छोटी सी टेनिस बॉल रख रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट के अनुसार यह बॉल सफर के दर्द को मिनटों में कम कर सकती है।
मिनटों में तैयार होने वाला दही ओट्स एक हेल्दी नाश्ता है, जिसमें खीरा, धनिया और तड़के का स्वाद मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह पेट को ठंडा रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।
ग्लूटेन फ्री और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली ओट्स की रोटी वजन कम करने में मदद करती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छी मानी जाती है। यहां जानिए इसे फूली और नरम बनाने की आसान विधि।
गर्मी में पसीने और धूल से बेजान हुए बालों के लिए टमाटर का रस एक प्राकृतिक उपाय है। जानिए यह बालों के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे लगाने के दो आसान तरीके।
आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी के बीच जानिए वे जरूरी सावधानियां और तरीके, जिन्हें अपनाकर आप और आपका परिवार ऐसी आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं।
मिट्टी के बर्तन में पका खाना स्वाद और सोंधी खुशबू से भरा होता है, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर बर्तन टूट सकता है। जानिए खाना बनाने से पहले और बाद में बरती जाने वाली कुछ अहम सावधानियां।
जमशेदपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित जाइदा मंदिर क्षेत्र इन दिनों लॉन्ग ड्राइव और पिकनिक के लिए लोकप्रिय बनता जा रहा है। स्वर्णरेखा नदी, चारों ओर फैली हरियाली और शांत माहौल यहां आने वाले पर्यटकों को खूब लुभाते हैं।
रांची रेलवे स्टेशन से सिर्फ 4 किलोमीटर के दायरे में धुरवा डैम, जगन्नाथ मंदिर, चुटिया का 300 साल पुराना राधा-कृष्ण मंदिर और नौका विहार जैसे शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं। ट्रेन लेट होने पर इन जगहों की सैर आपके सफर को यादगार बना सकती है।
गर्मियों में राहत और स्वाद दोनों देने वाला अवध का पारंपरिक मट्ठा बड़ा घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। जानिए इसे तैयार करने की पूरी विधि।
चावल के आटे, गेहूं के आटे और ताजी मूली से बनने वाला यह छत्तीसगढ़िया मूली पराठा गर्मियों के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। जानें इसे बनाने की पूरी विधि।
पलामू जिला मुख्यालय के करीब करीब 501 फीट ऊंचा चियांकी पहाड़ और उसके नीचे बना चियांकी पार्क गर्मियों में बड़ा पर्यटन और पिकनिक स्थल बन गया है। प्राकृतिक सुंदरता, भोलेनाथ की गुफा और आधुनिक सुविधाएं मई-जून में यहां पर्यटकों की भीड़ खींचती हैं।
साधारण आलू की सब्जी से हटकर अगर कुछ खास बनाना है तो बिहारी अंदाज में तैयार कश्मीरी दम आलू बेहतरीन विकल्प है। दही की खटास, कश्मीरी मिर्च का रंग और देसी घी का तड़का इसे खास पहचान देता है।
गर्मियों में घर पर चींटियों का जमावड़ा आम है, लेकिन सफेद सिरका, नींबू, लौंग, दालचीनी, टेलकम पाउडर और पुदीने के तेल जैसे रसोई में मौजूद चीजों से बिना किसी केमिकल के इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। साफ-सफाई बनाए रखने पर इन उपायों का असर और भी बढ़ जाता है।
कुछ लोग शौक से तो कुछ मजबूरी में देर रात तक जागते हैं। मनोविज्ञान के मुताबिक यह आदत व्यक्ति की सोच, जीवनशैली और बॉडी क्लॉक से गहराई से जुड़ी होती है।
पूर्वोत्तर भारत के मेघालय में मौजूद 'क्रेम लियात प्राह' दक्षिण एशिया की सबसे लंबी प्राकृतिक गुफा मानी जाती है, जिसके 34 किलोमीटर से अधिक हिस्से का अब तक सर्वेक्षण हो चुका है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।