उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय अधिवक्ताओं और विधि अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिसका मिर्जापुर के वकीलों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि करीब 10 साल बाद हुई इस वृद्धि से बड़ी राहत मिलेगी।
बासमती धान की रोपाई कर चुके किसान अगर अच्छी पैदावार चाहते हैं तो 30 से 40 दिन के भीतर कुछ खास उपाय अपनाने होंगे। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार सही समय पर पटेला, संतुलित खाद और जरूरी पोषक तत्व देकर फुटाव को मजबूत बनाया जा सकता है।
प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में 29 मई को एक डेयरी संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें अतीक अहमद के पूर्व शार्प शूटर आबिद प्रधान के परिजनों पर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।
विंध्याचल धाम के पास एक घर में पनीर की सब्जी बनाते वक्त गैस पाइप लीक होने से भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 20 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी का सामान जल गया और एक व्यक्ति झुलस गया।
मऊ के प्यारेपुर मिश्र गांव में टुल्लू पंप में उतरे करंट से देवेंद्र मिश्र और उनके बेटे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीना देवी झुलस गईं। पत्नी और फिर माता-पिता को बचाने की कोशिश में पिता-पुत्र दोनों करंट की चपेट में आ गए।
सहारनपुर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आई.के. कुशवाहा ने बताया कि स्वस्थ नर्सरी और पौध उखाड़ने के सही वैज्ञानिक तरीके को अपनाकर किसान तना छेदक, सुंडी और जड़ गलन जैसी बीमारियों से फसल को बचा सकते हैं और बंपर पैदावार ले सकते हैं।
हाथरस में सादिक खान ने नाम बदलकर एक युवती से शादी रचा ली। असलियत सामने आने पर विरोध करने वाली पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लोहरामऊ गांव में स्थित यह कुआं 1947 में देश के आजाद होने की खुशी में बनवाया गया था। अब इसका पानी इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी ग्रामीण इसे एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संजोकर रखे हुए हैं।
प्रयागराज में आगामी परीक्षाओं और त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने 3 जून से 15 जुलाई 2026 तक धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत 51 कड़े प्रतिबंध तय किए गए हैं। 21 जून को नीट परीक्षा और 26 जून को मोहर्रम के दौरान शांति बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया गया ह...
गौतमबुद्ध नगर जिले में पड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे के 41 किलोमीटर लंबे हिस्से को 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मई के निर्देशों के पालन में लिए गए इस फैसले के बाद यहां राजनीतिक और गैर-राजनीतिक हर तरह के विरोध प्रदर्शन पर...
जून के महीने में बढ़ती नमी और तापमान के चलते ड्रैगन फ्रूट की फसल में फंगस जनित रोग तेजी से फैलते हैं। समय रहते देखभाल और फफूंदनाशक छिड़काव न करने पर पौधे सड़ने लगते हैं और उत्पादन घट जाता है।
आगरा की पहचान भले ही ताजमहल से हो, लेकिन शहर में आठ ऐसी और इमारतें हैं जिनकी कारीगरी और सुकून भरा माहौल हर सैलानी का मन मोह लेता है।
सहारनपुर के मैंगो बेल्ट में उगने वाली डिंगा किस्म को 'फ्रूटी मैंगो' कहा जाता है, क्योंकि इसे काटने की जरूरत नहीं पड़ती और इसे ऊपर से हल्का काटकर सीधे चूसकर खाया जाता है। यह आम दशहरी के बाद पेड़ पर ही पक जाता है।
गोंडा के किसान तरुण कुमार तिवारी ने गन्ने की कतारों के बीच की खाली जगह में मक्का और भिंडी उगाकर एक ही लागत में तीन फसलें तैयार कीं और सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
मथुरा में सभी 10 ब्लॉकों के ब्लॉक सहायक कर्मी वेतन बढ़ाने और समय पर मानदेय देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें 6000 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं, जो मनरेगा मजदूरों से भी कम है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।