हाथरस: साहब सिंह बनकर रचाई शादी, सच खुलने पर सादिक ने पत्नी को पीट-पीटकर बेहोश छोड़ा सड़क किनारे उत्तर प्रदेश 3 महीने पहले 41
हाथरस में सादिक खान ने नाम बदलकर एक युवती से शादी रचा ली। असलियत सामने आने पर विरोध करने वाली पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाथरस लव जिहाद प्रकरण: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सादिक खान ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को साहब सिंह बताते हुए एक युवती से विवाह कर लिया। शादी के बाद जब युवती को सादिक की हकीकत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सच जानने पर जैसे ही पीड़िता ने आपत्ति जताई, उसके साथ मारपीट कर दी गई।

पीटकर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ा

बताया जा रहा है कि सादिक खान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सादिक और उसका परिवार युवती को बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पहचान छिपाकर की थी लव मैरिज

मिली जानकारी के अनुसार, सादिक खान ने 2024 में अपना नाम बदलकर युवती से प्रेम विवाह किया था। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना थाना सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है, जबकि पीड़िता का ससुराल नवीपुर में है।

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया

सीओ सिटी हाथरस हिमांशु माथुर ने जानकारी देते हुए कहा कि 4 जून 2024 को थाना कोतवाली नगर में वादिनी की ओर से एक तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने वर्ष 2024 में अपने पति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में यह बात सामने आई कि पति ने अपनी पहचान गलत तरीके से बताई थी। वह दूसरे समुदाय से है, यह तथ्य उसने पीड़िता से छिपाया था।

आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

हिमांशु माथुर ने आगे बताया कि इस संबंध में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लव जिहाद किसे कहते हैं?

लव जिहाद एक ऐसा शब्द है जिसे एक सुनियोजित साजिश के रूप में देखा जाता है। इसके तहत दूसरे समुदाय के पुरुष सोची-समझी रणनीति के साथ अपनी असली पहचान छिपाकर महिलाओं को प्रेम के जाल में फंसाते हैं। इसका कथित उद्देश्य महिलाओं से विवाह करना और अंततः उनका धर्म परिवर्तन कराना बताया जाता है।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप