मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में नीम करौली सर्किट और बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट के विकास के निर्देश दिए। फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, नैमिषारण्य और उत्तराखंड के कैंची धाम को जोड़कर एक एकीकृत पर्यटन सर्किट तैयार किया जा रहा है।
बहराइच का रॉयल भोग बासमती चावल अपनी अनूठी खुशबू और स्वाद के बल पर लखनऊ समेत कई शहरों में लोकप्रिय हो रहा है। एफपीओ के जरिए सीधी ब्रांडिंग और बिक्री से किसानों को बिना बिचौलिए के मोटा मुनाफा मिल रहा है।
वाराणसी के अस्सी क्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ के प्राचीन मंदिर में हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा को अधिक स्नान के बाद भगवान 'बीमार' होकर 14 दिन एकांतवास में रहते हैं। यह परंपरा 236 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।
आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा से ठीक पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बिजनौर के धामपुर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस उनके घर के बाहर तैनात है।
अयोध्या में बन रहे भव्य राम कथा संग्रहालय का करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां 7D तकनीक पर आधारित गैलरियों समेत कुल 20 गैलरियां श्रद्धालुओं को रामायण की घटनाओं का जीवंत अनुभव कराएंगी।
प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि घर के बेहद करीबी लोग निकले। पुलिस ने महज 12 घंटे में इस वारदात का खुलासा करते हुए सनी गुप्ता की अहम भूमिका उजागर की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही मैदान में उतरेगी और वही भाजपा का चेहरा रहेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के पूरी तरह भाजपा के साथ खड़े होने का दावा करते हुए विप...
उत्तर प्रदेश सरकार ने दो सौ से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है, जिसके चलते कई जिलों में नए डिप्टी एसपी की तैनाती हुई है। इससे पहले पिछले महीने 44 एडिशनल एसपी के भी तबादले किए गए थे।
प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर भीगा काला चना ताज़ी सब्जियों और हल्के मसालों के साथ मिलकर एक स्वादिष्ट डाइट चाट बन जाता है, जो सेहत और स्वाद दोनों का बेहतरीन मेल है। जानिए इसे घर पर तैयार करने का आसान तरीका।
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण 15 दिनों में 290 होटलों की सुरक्षा जांच कराएगा।
अलीगढ़ और मुरादाबाद को जोड़ने वाले प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए NHAI ने भूमि सर्वेक्षण और अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह मार्ग करीब 45 गांवों से होकर गुजरेगा।
बागपत के बड़ौत में देर रात चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके दादा-दादी, भाई और चाचा झुलस गए।
मुजफ्फरनगर में एक विधवा महिला का आरोप है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज के लिए 25000 रुपये मांगे और बाकी रकम न मिलने पर उसकी 14 साल की बेटी का पैर जबरन मोड़कर हड्डी तोड़ दी। पीड़ित मां अब न्याय के लिए जिला कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही है।
1978 के संभल दंगों में अपने मुखिया रामशरण रस्तोगी, घर और कारोबार खोने वाले रस्तोगी परिवार को 48 साल बाद योगी सरकार 100 गज जमीन का पट्टा सौंपने जा रही है। गुरुवार को जिला प्रशासन परिवार को पट्टा और प्रमाण पत्र देगा।
उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की और 6 जून को रिहर्सल करने को कहा। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।