प्रयागराज के साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया. कर्ज में डूबे बेटे अभिषेक ने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर मां-बाप और बहन को मारा, फिर जेवरों के बंटवारे में सनी ने अभिषेक की भी जान ले ली.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अनिश्चितता गहरा गई है। पुराने विवादों और बयानों के बीच गठबंधन की राह में कई पेच फंसते दिख रहे हैं।
लखनऊ के केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में मृत और किडनी मरीजों के नाम पर कैंसर की दवाओं की बिलिंग कर करोड़ों के घोटाले की आशंका सामने आई है। प्रशासन ने तीन संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया और एक स्थायी कर्मचारी पर मुकदमे की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिलनगर कस्बे का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया है। इसके पीछे इस स्थान का प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बताया गया है, जिसे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के परिनिर्वाण से जोड़ा जाता है।
वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन परिसर में बनी अजगैब शहीद मजार और मस्जिद को प्रशासन ने काशी मॉडल स्टेशन योजना के तहत ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान आधी रात को भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने 60 मंत्रियों के प्रभारी जिलों की सूची जारी कर बड़ा फेरबदल किया है। नवनियुक्त मंत्रियों को भी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे चुनाव की तारीखों को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।
कुशीनगर में फर्जी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 453 नेपाली नागरिकों को पुलिस ने मुक्त कराकर निजी बसों से नेपाल भेजा। इस कार्रवाई पर नेपाल दूतावास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुशीनगर पुलिस का पत्र लिखकर आभार जताया।
मेरठ में स्कॉर्पियो के भीतर गोली लगने से मारे गए तुषार त्यागी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि उसके पिता सुंदर त्यागी ने ही अपने साथी अमित उर्फ वेदवान के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
सहारनपुर के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में मौजूद इस 52 साल पुराने आम के पेड़ की किस्म का नाम आज तक कोई नहीं जान पाया, इसलिए इसे 'बेनाम' आम कहा जाता है। कच्चे रहते हुए भी मीठा होने के कारण लोग इसे सलाद की तरह खाते हैं।
बहराइच के नवाबगंज की महिला किसान अनीता देवी जैविक तरीके से 'राम चावल' की खेती कर रही हैं, जिसकी मांग जिले से लेकर प्रयागराज तक है और जो ₹50 प्रति किलो के भाव में घर बैठे ही बिक जाता है।
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंत्री ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए हमला बोला और पीडीए की नई परिभाषा 'पीट देगा अहीर' बताई।
लखीमपुर के सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं को जर्मनी और जापान जैसे देशों में विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर दिया जा रहा है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 50,000 से लेकर 2,25,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
मान्यता है कि सुल्तानपुर जिले को भगवान श्रीराम के बड़े पुत्र कुश ने मां गोमती के तट पर बसाया था और 13वीं शताब्दी के अंत तक यह कुशपुर, कुशावती या कुशभवनपुर कहलाता था। धार्मिक आस्था से लेकर राजनीति तक इस जिले का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है।
गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान की हत्या के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती बनी हुई है और प्रशासन की कार्रवाई में दो मदरसों को सील कर दिया गया है। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तीसरे और अंतिम दिन पुलिस पूरी तरह चौकस है।
लखीमपुर से मैगलगंज होते हुए लखनऊ के केसरबाग तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस रोजाना सुबह 6:30 बजे लखीमपुर डिपो से रवाना होगी, जिससे रास्ते के कई कस्बों के यात्रियों को बार-बार वाहन बदलने से छुटकारा मिलेगा।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।