पटना कोचिंग विवाद में पुलिस की तलाश के बीच फैजल खान उर्फ खान सर ने सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का ऐतिहासिक दोमाकोंडा किला यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड 2022 मिलने के बाद वीकेंड हेरिटेज डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है और अब पर्यटकों के साथ-साथ फिल्म शूटिंग के लिए भी खास आकर्षण बन गया है।
खेतड़ी के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कॉपर कॉम्प्लेक्स में असिस्टेंट मैनेजर (एक्सप्लोरेशन) के पद पर कार्यरत प्रिया दीक्षित ज़मीन से करीब 400 मीटर नीचे खदानों में खनिजों की जांच कर रही हैं। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले माइनिंग सेक्टर में उन्होंने अपनी मेहनत से...
भिंड के मालनपुर क्षेत्र में 2019 में हुई 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात में गोहद स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पीड़िता और परिजनों के बयानों से मुकरने के बावजूद डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहर...
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच तनातनी सामने आ गई है। झामुमो ने दोनों सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की राह कठिन हो गई है।
कांग्रेस नेता नीरज भारती से जुड़े विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी और सरकार से जुड़े मुद्दे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों के बजाय कांग्रेस के तय मंचों पर रखे जाने चाहिए।
बारापुला फेज-III बनकर तैयार होने पर मयूर विहार और सराय काले खां सीधे एलिवेटेड रोड से जुड़ जाएंगे, जिससे गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के लाखों लोग कम समय में दक्षिण दिल्ली होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
पूर्णिया में एक कथित माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने महज एक दिन के लिए कार्यालय खोलकर 300 से अधिक लोगों से पैसे जमा कराए और उसी शाम सामान समेटकर गायब हो गई। दर्जनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में आसाराम के आश्रम के पास प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर 45 सौ वर्ग मीटर से ज़्यादा ज़मीन खाली कराने का अभियान शुरू किया है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अहमदाबाद विकास प्र...
DDA ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में बन रही 48 मंजिला प्रीमियम आवासीय परियोजना 'DDA Towering Heights' में फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है, जिससे खरीदारों और सरकारी एजेंसियों को अतिरिक्त समय मिल गया है।
नागौर के जड़ा तालाब में नगर परिषद 28 लाख रुपए की लागत से वेस्ट टू वेल्थ पार्क तैयार कर रही है, जहां लोहे के पुराने कबाड़ से ऊंट, मोर, बाघ और भारत का नक्शा बनाया जा रहा है। यह जगह अब शहर का नया फोटो शूट पॉइंट बनती जा रही है।
हैदराबाद के पाटनचेरु इलाके में आधुनिक इमारतों के बीच काकतीय दौर का माना जाने वाला एक प्राचीन पत्थर मंडप आज भी खड़ा है। इतिहास प्रेमी इसकी पुरातात्विक जांच और संरक्षण की मांग कर रहे हैं।
भोपाल के स्लॉटर हाउस से जुड़े चर्चित गोमांस मामले में आरोप तय होने से पहले बचाव पक्ष ने प्रत्यक्ष सबूत और सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। कोर्ट ने एसआईटी से जवाब तलब किया है और अगली सुनवाई 18 जून 2026 को तय की गई है।
अंबिकापुर के मैनपाट इलाके के नर्मदापुर, कुनिया और आसपास के गांवों में 20 से ज्यादा लोग पीलिया की चपेट में हैं और तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर जांच और पानी के नमूनों की पड़ताल शुरू कर दी है।
पटना एम्स में एक महिलाकर्मी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि संस्थान का ही एक अधिकारी करीब 2 साल से महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।