नई व्यवस्था के तहत फ्लैट और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अब छत पर पैनल लगाए बिना ही, दूरस्थ सोलर प्लांट में हिस्सेदारी लेकर अपना बिजली खर्च कम कर सकेंगे।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आवारा कुत्ते बड़ी मुसीबत बन गए हैं। जून के पहले पांच दिनों में 961 डॉग बाइट के मामले सामने आए, जबकि सांवेर रोड पर एक ही कुत्ते ने 42 लोगों को काट लिया।
रायपुर में कुवैत में नौकरी कर रहे एक व्यक्ति पर फोन के जरिए अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीतामढ़ी के एक मिठाई कारखाने में लगी आधुनिक रसगुल्ला मेकिंग मशीन सिर्फ डेढ़ घंटे में 6000 रसगुल्ले बना देती है, जबकि यही काम कारीगरों को कम से कम 8 से 10 घंटे में पूरा करना पड़ता था।
सहरसा के महिषी स्थित उग्रतारा वेद विद्या केंद्र में ग्रीष्मकालीन संस्कृत शिक्षा जागृति कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों और युवाओं को संस्कृत भाषा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा जा रहा है।
उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने एक तृणमूल नेता के तालाब में छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए। इसके बाद पंचायत समिति अध्यक्ष रौउफन यासमीन मोल्ला के घर भी छापेमारी की गई।
कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रेसल मठ में अज्ञात बदमाशों ने 35 वर्षीय महंत देवानंद महाराज की सोते समय चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार हमलावरों की तलाश जारी है।
झुंझुनूं जिले का 450 वर्ष पुराना भोजासर गांव करीब 74 साल पहले मृत्युभोज पर रोक लगाकर शिक्षा और सामाजिक सुधार की मिसाल बन गया।
शिवपुरी के भौंती थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी पर एकतरफा प्रेम में नाकाम युवक ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया और दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे छत से लटकाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल किशोरी का इलाज जारी है और घटना के बाद इलाके में भारी रोष है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग सामने आए हैं, जिसमें दो नकाबपोश संदिग्ध उनके फ्लैट में जाते दिखे हैं। पुलिस अब इन संदिग्धों की पहचान और हत्या से उनके संभावित संबंध...
छत्तीसगढ़ के कांकेर में रील बनाने निकले एक यूट्यूबर समूह ने महिला के गले से सोना समझकर हार झपट लिया, जो बाद में महज 500 रुपये का नकली गहना निकला। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर रायपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल कार ज...
लखीसराय जिले के किरणपुर गांव में शनिवार को बनी खिचड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। पति-पत्नी और उनके दो बेटों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है और सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. इस बार उनके गृह क्षेत्र के कुछ लोगों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने व्यवहार, जमीन विवाद और प्रभाव को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'शिक्षक नहीं माफिया' तक कह दिया है.
यमुनानगर के गांव सारन में 'ऑपरेशन 2.0' के तहत हुई छापेमारी में सुभाष नामक व्यक्ति के घर से 10 लाख 37 हजार रुपये नकद और 60 हजार रुपये के बंद हो चुके पुराने नोट बरामद हुए। पुलिस रकम के स्रोत की जांच में जुटी है।
जालंधर के मेहतपुर थाना क्षेत्र के बंगीवाल गांव में वांटेड आरोपी 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी को पकड़ने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। बचाव में गनमैन की चलाई गोली लगने से घायल लवप्रीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।