खान सर ने किया सरेंडर, हो सकती है जेल! जानें कैसे कोचिंग सेंटर का झगड़ा सड़क तक पहुंचा बिहार एक घंटा पहले 2
पटना कोचिंग विवाद में पुलिस की तलाश के बीच फैजल खान उर्फ खान सर ने सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

पटना: कोचिंग विवाद में जहां पुलिस फैजल खान उर्फ खान सर की तलाश में जुटी थी, वहीं उन्होंने अचानक सिविल कोर्ट पहुंचकर खुद को कानून के हवाले कर दिया। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन से खान सर अंडरग्राउंड हो गए थे और उनकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी DIU को दी गई थी। पहले से ही इस बात की आशंका थी कि पटना के कदमकुआं थाने में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

विवाद क्यों बढ़ा और क्यों हो सकती है जेल?

खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे गोली चलाएं और बाकी सब संभाल लिया जाएगा। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस मामले में BNS की धारा 109 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस बना है, जिसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। खास बात यह है कि इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती। एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके वकील कोचिंग पहुंचे थे। दूसरी ओर, कानून-व्यवस्था को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग भी हुई। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी कोचिंग सेंटर के बहकावे में न आएं।

खान सर के खिलाफ सबूत और उनका पक्ष

खान सर अचानक गायब नहीं हुए थे। शुक्रवार सुबह वे कोचिंग सेंटर पहुंचे और क्लास भी ली, लेकिन पढ़ाने के बजाय उन्होंने क्लास में अपनी सफाई के सबूत पेश किए और छात्रों को पॉइंट बाई पॉइंट यह समझाया कि कैसे उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। बड़ी बात यह है कि उनके दोनों गार्ड गिरफ्तार किए जा चुके हैं और दोनों के हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि उसे खान सर के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए हैं।

कोचिंग सेंटर की लड़ाई सड़क तक कैसे पहुंची?

दरअसल पूरा बवाल एक पोस्टर को लेकर शुरू हुआ, जिसका दो जून का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आता है कि ज्ञान बिंदू कोचिंग का पोस्टर उतारा जा रहा है और पोस्टर उतारने वाला शख्स गार्ड चुनचुन है। चुनचुन के पोस्टर उतारते ही रौशन सर के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लेकिन मामला तब खान सर की ओर मुड़ गया, जब चुनचुन ने खुद बताया कि वह किसान कोल्ड स्टोरेज का गार्ड है।

गार्ड की यह बात तब और पुख्ता हो गई जब दूसरे सीसीटीवी फुटेज में कैंपस मालिक डीबी प्रसाद खुद ज्ञान बिंदु कोचिंग का पोस्टर हटवाने का आदेश देते दिखे। जब गार्ड चुनचुन पोस्टर उतार रहा था, तब कैंपस मालिक नीचे से उसे निर्देश दे रहे थे। इस तरह ज्ञानबिंदु का पोस्टर पूरे विवाद का ट्रिगर प्वाइंट बन गया।

खान सर के कथित चार झूठ

  • पहला झूठ: पहले कहा कि 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई, फिर बयान से पलटते हुए कहा कि हड़बड़ी में फायरिंग हुई।
  • दूसरा झूठ: दावा किया कि हमलावरों ने फायरिंग की, जबकि सामने आए वीडियो में गार्ड्स फायरिंग करते दिखे।
  • तीसरा झूठ: कहा कि उनके गार्ड की पिटाई हुई और उसका सिर फट गया, लेकिन बाद में पता चला कि वह गार्ड उनका नहीं बल्कि कोल्ड स्टोरेज का था।
  • चौथा झूठ: बोले कि सस्ता पढ़ाने और अच्छे रिजल्ट की वजह से हमला हुआ, मगर बाद में खुलासा हुआ कि खान सर के लोगों ने ज्ञान बिंदु के पोस्टर फाड़े थे, जिसके बाद यह बवाल खड़ा हुआ।
चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!