छत्तीसगढ़
59 मिनट पहले
2
विचारों
प्रदेश के प्रमुख और सबसे बड़े निगमों में शुमार भिलाई नगर निगम इन दिनों भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है। एक तरफ शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रहीं, तो दूसरी तरफ करोड़ों रुपये की गड़बड़ी सामने आ रही है। निगम के कामकाज पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन इस बार बच्चों के मनोरंजन और स्वास्थ्य की आड़ में हुई धांधली ने सबको चौंका दिया है।
मनोरंजन और सेहत के नाम पर खर्च हुए करोड़ों
शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए वर्ष 2019 में फिसल पट्टी, झूले और ओपन जिम का निर्माण कराया गया था। इस पर करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी। मकसद यह था कि बच्चे पार्कों में पहुंचकर मनोरंजन कर सकें और उन्हें मुफ्त में व्यायाम की सुविधा भी मिल सके।
पार्षदों ने अलग से खर्च किए 52 लाख
इसके अलावा निगम के कुछ पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में खेल सुविधाओं पर 52 लाख रुपये खर्च किए। इस राशि से पार्षदों ने अपने इलाकों में झूले आदि तो लगवा दिए, लेकिन इनमें से कई ऐसी जगहों पर लगाए गए जहां इनका कोई औचित्य ही नहीं था।
रखरखाव के अभाव में कबाड़ बने झूले और जिम
निगम ने यह काम बेहद तेजी से पूरा कर इसे कागजों में निपटा हुआ दिखा दिया। नतीजा यह हुआ कि देखते ही देखते संधारण यानी रखरखाव के अभाव में आज ये ओपन जिम और झूले कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। बीते कई वर्षों से इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
Comments
0 comment