मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 188.42 करोड़ रुपये की लागत से बने सामाकोटा बैराज सहित करीब 207 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए...
बिहार सरकार ने राज्य में प्रस्तावित 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण के नियमों में आंशिक बदलाव को मंजूरी दी है। अब विशेष परिस्थितियों में जमीन मालिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी जमीन बेच सकेंगे।
टोंक जिले में जेवरों के लालच में 58 वर्षीय महिला ने 70 साल की बुजुर्ग को चाय के बहाने घर बुलाकर कुल्हाड़ी से मार डाला और शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित हो सकता है। यह सत्र 20 से 24 जुलाई तक चलेगा।
देहरादून के आईएसबीटी संडे मार्केट में मात्र ₹100 की शुरुआती कीमत पर दुबई, कतर और तुर्की जैसी विदेशी फ्रेगरेंस वाले लग्जरी परफ्यूम मिल रहे हैं, जिनकी मांग कश्मीर और साउथ इंडिया से लेकर अरब देशों तक फैली है।
शिक्षा नगरी कोटा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। छात्रों को उम्मीद है कि पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दे राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे।
जोधपुर के माता का थान पुलिस थाने के बाहर लंबे समय से जमा सीवरेज के गंदे पानी में एक महिला और उसकी बेटी स्कूटी सहित फंस गईं, जिन्हें मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने नगर निगम की लापरवाही पर रोष जताते हुए स...
जमशेदपुर से पोटका की ओर स्थित पाना सिली क्षेत्र अपनी हरियाली, शांत तालाबों और पहाड़ियों के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच तेजी से पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
देवघर के शिवलोक परिसर में 15 राज्यों के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का मेला लोगों को लुभा रहा है, जहां खरीदारी की शुरुआत महज 200 रुपये से हो रही है। यह मेला 14 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा।
भोपाल कमिश्नरेट पुलिस ने लग्जरी कार ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शैलेश जोशी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 5 करोड़ की 40 लग्जरी कारें तथा 2 बाइक बरामद कीं।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में पर्यटन, रोजगार, संस्कृति और निवेश से जुड़े 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी। हेली टूरिज्म, होम स्टे प्रोत्साहन और सिंधु दर्शन अनुदान योजना को मंजूरी मिली।
कोलकाता की विशेष PMLA अदालत ने संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शेख शाहजहां समेत चार लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय कर दिए हैं। ED ने जांच के दौरान करीब 27 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।
उदयपुर में आयोजित सभा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का इतिहास पराधीनता नहीं बल्कि निरंतर संघर्ष की गौरवगाथा है और हल्दीघाटी में वास्तविक विजय महाराणा प्रताप की हुई थी, जिसे खुद मुगल इतिहासकारों ने स्वीकारा है।
कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज एक साथ नजर आए, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग साझा की गई तस्वीरों ने पार्टी के भीतर के समीकरणों की ओर इशारा कर दिया। गहलोत, डोटासरा और जूली ने चुनिंदा नेताओं को ही जगह दी, जबकि सचिन पायल...
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने कई जिलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और 400 यूनिट बिजली छूट बंद करने पर आपत्ति जताई। डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।